AUS vs SA 3rd ODI 2025 Toss And Live Scorecard: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दक्षिण अफ्रीका करेगी पहले गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. जिसके चलते, टेम्बा बावुमा की दक्षिण अफ्रीका टीम पहले गेंदबाजी करेगी.

Australia vs South Africa(Photo credits: X/@MidnightMusinng)

Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों वनडे सीरीज(ODI Series) 2025 का तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 अगस्त(रविवार) को मकाय(Mackay  ) के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना( Great Barrier Reef Arena) में खेला जा रहा हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. जिसके चलते, टेम्बा बावुमा की दक्षिण अफ्रीका टीम पहले गेंदबाजी करेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज़ के दोनों मुकाबलों में कहीं भी प्रतिस्पर्धी नज़र नहीं आई. पहले मैच में 98 रन और दूसरे मैच में 84 रन से मिली हार ने यह साफ कर दिया कि टीम में व्यक्तिगत प्रदर्शन तो है, लेकिन जीत दिलाने वाला सामूहिक प्रयास पूरी तरह से नदारद रहा. मिचेल मार्श की अगुआई वाली यह टीम अब आखिरी  वनडे में जीत दर्ज कर कम से कम सीरीज़ का समापन एक सांत्वना जीत के साथ करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका आखिरी वनडे के मिनी बैटल में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानिए कौन पड़ेगा किस पर भारी?

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, क्वेना मफाका

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

भारत में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मैचों के ब्रॉडकास्ट अधिकार Star Sports Network के पास हैं. ऐसे में AUS vs SA तीसरे वनडे 2025 मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट भारत में Star Sports के विभिन्न टीवी चैनलों पर किया जाएगा. वही, भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर की जाएगी. क्रिकेट फैंस JioHotstar के ऐप या वेबसाइट के जरिए इन रोमांचक मुकाबलों का आनंद कहीं से भी ले सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट