Australia Women vs Sri Lanka Women, 5th Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को महज 93 रनों पर रोका, मेगन शुट्ट और सोफी मोलिनक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप का पांचवां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली के हाथों में हैं. जबकि श्रीलंका की कप्तानी चमारी अथापत्थु कर रहीं हैं.

मेगन शुट्ट (Photo Credits: X Formerly Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team, ICC Womens T20 World Cup 2024 5th Match Scorecard: 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (2024 ICC Women’s T20 World Cup) का आगाज हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप का पांचवां मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में हैं. जबकि श्रीलंका की कप्तानी चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहीं हैं. Australia Women vs Sri Lanka Women, 5th Match Live Toss Update: आज के रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दोनों टीमों के बीच आज रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच अब कुल सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इस बीस टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चमारी अथापत्थु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज छह रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर महज 93 रन ही बना सकीं. श्रीलंका की तरफ से नीलाक्षी डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा 29 रनों की पारी खेली. नीलाक्षी डी सिल्वा के अलावा हर्षिता समरविक्रमा ने 23 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया की टीम को मेगन शुट्ट ने पहली सफलता दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शुट्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मेगन शुट्ट के अलावा सोफी मोलिनक्स को दो और एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम ने एक-एक विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 94 रन बनाने हैं. श्रीलंका की टीम के लिए ये काफी अहम मुकाबला हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India Cricket Schedule 2026-27: भारतीय टीम का घरेलू सीजन का ऐलान, 4 बड़ी टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, 22 मैचों का पूरा शेड्यूल जारी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े