Australia Women vs Sri Lanka Women, 5th Match Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा महामुकाबला, यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में श्रीलंका की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 31 रनों से हार झेलनी पड़ी थीं. पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 116 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 9 विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना पाई. ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ मैच से करने वाली है.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credits: Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team, ICC Womens T20 World Cup 2024 5th Match: 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (2024 ICC Women’s T20 World Cup) का आगाज हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप का पांचवां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में हैं. जबकि श्रीलंका की कप्तानी चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) करेंगी. दोनों टीमों के बीच आज रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. India Women vs New Zealand Women, 4th Match Scorecard: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की निराशाजनक शुरूआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया; यहां देखें INDW बनाम NZW मैच का स्कोरकार्ड

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में श्रीलंका की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 31 रनों से हार झेलनी पड़ी थीं. पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 116 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 9 विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना पाई. ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ मैच से करने वाली है. ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्म-अप मुकाबलों में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच अब कुल तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. वहीं, श्रीलंका की टीम को निराशा ही हाथ लगी हैं. आकंड़ों से साफ जाहिर होता हैं कि ऑस्ट्रेलिया के टीम का पड़ला भारी हैं.

पिच रिपोर्ट:

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है. इस मैदान पर स्पिनरों को भी अच्छी मदद मिलती है. इस पिच पर गेंदबाजी करते समय धीमी गति से टर्न लेने वाले गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहता है. लेकिन बॉउंड्री छोटी होने की वजह से बल्लेबाज भी फायदा उठा सकते हैं. इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 135 रन है. यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही हो सकता है.

मौसम रिपोर्ट

शारजाह के लिए मौसम पूर्वानुमान में मैच के दौरान दोपहर में धूप खिलने की संभावना बनी हुई हैं. जबकि बारिश की न्यूनतम संभावना होने की भविष्यवाणी की गई है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, एलिसी हीली (कप्तान व विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, एलिस पैरी, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रेथ, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मॉलिन्यू, एलाना किंग, मेगन शट्ट, तैला व्लामिन्क.

श्रीलंका: विश्मी गुनारत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलकशी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सच्चिनी निसांला, सुंगधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उद्देशिका प्रबोधनी.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\