क्रिकेट

Australia Women vs New Zealand Women, 10th Match Pitch Report: आज टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 8 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

Australia Women vs New Zealand Women, 10th Match Pitch Report: आज टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
AUS vs NZ (Photo: @AusWomenCricket/@T20WorldCup)

Australia Women National Cricket Team vs New Zealand Women National Cricket Team 10th Match 2024 ICC Womens T20 World Cup Pitch Report: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 8 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत में साथ की है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने भी अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया और अपने पहले मुकाबले में भारत को 58 रन से हराया. ऐसे में न्यूजीलैंड की नजरें ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: Australia Women vs New Zealand Women T20 Head To Head: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 में किसका है दबदबा, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला के बीच पहले भी हमेशा करीबी मुकाबले होते रहे हैं. लेकिन छह बार की महिला टी20 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी नजर आ रहा है. दोनों टीमों टी 20 में 52 बार भीड़ चुकी है. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 28 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि न्यूजीलैंड ने 21 बार जीत हासिल की है. इसके अलावा ​​एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ. जबकि एक मैच 2006 में खेला गया उनका पहला मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ.

पिच रिपोर्ट

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है. इस मैदान पर स्पिनरों को भी अच्छी मदद मिलती है. इस पिच पर गेंदबाजी करते समय धीमी गति से टर्न लेने वाले गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहता है. लेकिन बॉउंड्री छोटी होने की वजह से बल्लेबाज भी फायदा उठा सकते हैं. इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 135 रन है. यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही हो सकता है.

मौसम रिपोर्ट

शारजाह के लिए मौसम पूर्वानुमान में मैच के दौरान शाम में धूप खिलने की संभावना बनी हुई हैं. जबकि बारिश की न्यूनतम संभावना होने की भविष्यवाणी की गई है. एक्यूवेदर के अनुसार, शारजाह में शाम के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल दिख रही हैं तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जिसमें 32 डिग्री सेल्सियस का अहसास होगा. आसमान साफ ​​रहेगा और बहुत गर्म रहेगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

ऑस्ट्रेलिया महिला प्लेइंग 11: एलिसा हीली (विकेट कीपर/कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, मेगन स्कुट, डार्सी ब्राउन

न्यूजीलैंड महिला प्लेइंग 11: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).