Australia Women vs India Women, T20 World Cup 2026 30th Match Live Score Update: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है 30वां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की बल्लेबाजी में एलिस पैरी, जॉर्जिया वॉल और फीबी लिचफील्ड पर सबकी नजरें रहेंगी. वहीं गेंदबाजी में सोफी मोनिल्यू, मेगन शट और अलाना किंग भारत की बल्लेबाजी के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं. दूसरी ओर भारत महिला टीम के लिए स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स अहम भूमिका निभा सकती हैं. गेंदबाजी में श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 30th Match Live Scorecard Update: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 28 जून को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम अपने चारों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में लगभग जगह पक्की कर चुकी है. वहीं भारत महिला टीम के चार मैचों में छह अंक हैं और टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अंतिम चार में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W Head To Head: करो या मरो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें टी20I में किसका पलड़ा रहा है भारी

ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाला है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को 113 रन से हराया था, जबकि भारत ने बांग्लादेश को पांच विकेट से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की थी. ऐसे में दोनों टीमें जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.

भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India Women's National Cricket Team vs Australia Women's National Cricket Team Match Scorecard)

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 38 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 27 मैच जीते हैं, जबकि भारत महिला टीम को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. दो मैच बेनतीजा रहे हैं. महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है और दोनों टीमों के बीच खेले गए छह मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने पांच जबकि भारत ने एक मैच जीता है.

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की बल्लेबाजी में एलिस पैरी, जॉर्जिया वॉल और फीबी लिचफील्ड पर सबकी नजरें रहेंगी. वहीं गेंदबाजी में सोफी मोनिल्यू, मेगन शट और अलाना किंग भारत की बल्लेबाजी के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं. दूसरी ओर भारत महिला टीम के लिए स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स अहम भूमिका निभा सकती हैं. गेंदबाजी में श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां नई गेंद स्विंग कर सकती है. हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो सकता है. इस मैदान पर 160 रन के आसपास का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जाता है.

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें