Australia Women vs India Women Only Test Day 2 Preview: दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या टीम इंडिया के गेंदबाज करेंगे वापसी? जानिए पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 62.4 ओवरों में महज 198 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जेमिमा रोड्रिग्स ने 84 गेंदों पर सात चौके लगाए. जेमिमा रोड्रिग्स के अलावा शैफाली वर्मा ने 35 रन बनाए.
Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Only Test Day 2 Preview: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच इकलौता टेस्ट मुकाबला 6 मार्च से पर्थ (Perth) के वाका ग्राउंड (WACA Ground) में खेला जा रहा हैं. भारत महिला टीम ने इस दौरे की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वनडे सीरीज में शानदार वापसी करते हुए भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. अब दोनों टीमों के बीच इस दौरे का आखिरी और सबसे अहम मुकाबला यानी डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 27 ओवर में तीन विकेट खोकर 96 रन बना लिया थे. आज यानी 7 मार्च को दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे से खेला जाएगा. भारत महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी
इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 18 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद शैफाली वर्मा और प्रतिका रावल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 54 रन तक लेकर गए.
पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 62.4 ओवरों में महज 198 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जेमिमा रोड्रिग्स ने 84 गेंदों पर सात चौके लगाए. जेमिमा रोड्रिग्स के अलावा शैफाली वर्मा ने 35 रन बनाए.
दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को लुसी हैमिल्टन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. एनाबेल सदरलैंड के अलावा लुसी हैमिल्टन ने तीन विकेट चटकाए.
पहली पारी में बल्लेबाज करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा महज दो रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 27 ओवर में तीन विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं. एलिस पैरी नाबाद 43 रन और एनाबेल सदरलैंड नाबाद 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम तरफ एलिस पैरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रनों की पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान एलिस पैरी ने 62 गेंदों पर सात चौके लगाए. एलिस पैरी के अलावा एनाबेल सदरलैंड ने नाबाद 20 रन बनाए.
टीम इंडिया को सयाली सतघरे ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से सयाली सतघरे ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. सयाली सतघरे के अलावा क्रांति गौड़ ने एक विकेट चटकाए.
वाका ग्राउंड, पर्थ की पिच रिपोर्ट (WACA Ground Perth Pitch Report)
पर्थ के वाका ग्राउंड की पिच पारंपरिक रूप से तेज और उछाल वाली मानी जाती है. यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से अच्छी स्विंग और अतिरिक्त बाउंस मिल सकता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शुरुआत में रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. हालांकि बल्लेबाज अगर पिच पर सेट हो जाएं तो बाद में रन बनाना थोड़ा आसान हो जाता है. मैच के आगे बढ़ने के साथ पिच पर दरारें आने से स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है. वाका में टेस्ट मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 300 से 320 रन के आसपास रहता है.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (AUS W vs IND W Key Players To Watch Out): स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, एलिसा हीली, एलिस पेरी और एशले गार्डनर जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): स्मृति मंधाना और डार्सी ब्राउन के बीच नई गेंद से मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है. वहीं हरमनप्रीत कौर और एशले गार्डनर के बीच मिडिल ओवर्स की टक्कर भी मैच का रुख तय कर सकती है.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा? (AUS W vs IND W Only Test Date And Venue)
ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच इकलौते टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज यानी 7 मार्च से पर्थ के वाका ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे से शुरू होगा.
भारत में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला टेस्ट का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (AUS W vs IND W Only Test Live TV Channel Telecast In India)
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच टेस्ट की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AUS W vs IND W Only Test Live Streaming In India)
इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.