Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इस सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी बल्लेबाजी यूनिट ने लगातार बड़े स्कोर खड़े किए हैं और गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट लेकर भारत को दबाव में रखा है. वहीं भारत महिला टीम को लगातार दो एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर जैसे अनुभवी बल्लेबाजों पर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 3rd ODI 2026 Date And Time: भारत महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 1 मार्च 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला होबार्ट (Hobart) के बेलरिव ओवल (Bellerive Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:20 बजे से शुरू होगा. दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टीम इंडिया को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, टीम इंडिया अपनी लाज बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. भारत महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में है, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की अगुवाई एलिसा हीली (Alyssa Healy) कर रही हैं. यह भी पढ़ें: West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इस सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी बल्लेबाजी यूनिट ने लगातार बड़े स्कोर खड़े किए हैं और गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट लेकर भारत को दबाव में रखा है. वहीं भारत महिला टीम को लगातार दो एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर जैसे अनुभवी बल्लेबाजों पर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और रेणुका सिंह ठाकुर को बेहतर लाइन-लेंथ के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोकना होगा. यह मुकाबला भारत के लिए सम्मान बचाने और आगामी एकमात्र टेस्ट मैच से पहले आत्मविश्वास हासिल करने का सुनहरा मौका होगा.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला ODI हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS W vs IND W ODI Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच अब तक कुल 63 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 51 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि भारत महिला टीम को केवल 12 मैचों में जीत मिली है. आंकड़ों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी भारी रहा है.

AUS W vs IND W 3rd ODI 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला, तीसरा वनडे

स्टेडियम: बेलरिव ओवल, होबार्ट

मैच की तारीख: 1 मार्च 2026 (09:20 AM IST)

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा? (AUS W vs IND W 3rd ODI Date And Venue)

ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 1 मार्च को होबार्ट के बेलरिव ओवल में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:20 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले होगा.

भारत में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (AUS W vs IND W 3rd ODI Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AUS W vs IND W 3rd ODI Live Streaming In India)

इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS W vs IND W 3rd ODI Playing Prediction)

ऑस्ट्रेलिया महिला: एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, टहलिया मैकग्राथ, निकोला केरी, अलाना किंग, मेगन शुट और डार्सी ब्राउन.

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर और हरलीन देओल.

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Australia Women, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सपनों पर फेरा पानी, 6 विकेट से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से किया बाहर; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli, Anushka Sharma And Ravi Shastri Spotted At Lord's: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की महिला टीम का हौसला बढ़ाने लॉर्ड्स पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और रवि शास्त्री, VIDEO वायरल

India Women vs Australia Women, ICC Women's T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 171 रनों का लक्ष्य, हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, T20 World Cup 2026 30th Match Live Score Update: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है 30वां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट