Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

भारत महिला टीम को पहले वनडे में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 58 रन और हरमनप्रीत कौर ने 53 रन बनाए थे, जबकि काश्वी गौतम ने 43 रन का योगदान दिया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए बेथ मूनी ने 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और एशले गार्डनर ने गेंदबाजी में तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 2nd ODI Live Streaming And Telecast Details: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 27 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला होबार्ट (Hobart) के बेलरिव ओवल (Bellerive Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:20 बजे से शुरू होगा. यह सीरीज का अहम मुकाबला है, जहां ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 1-0 की बढ़त के साथ मैदान में उतरेगी, जबकि भारत महिला टीम सीरीज बराबर करने के इरादे से खेलेगी. इस सीरीज में भारत महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

भारत महिला टीम को पहले वनडे में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 58 रन और हरमनप्रीत कौर ने 53 रन बनाए थे, जबकि काश्वी गौतम ने 43 रन का योगदान दिया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए बेथ मूनी ने 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और एशले गार्डनर ने गेंदबाजी में तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई. ऐसे में दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला ODI हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS W vs IND W ODI Head To Head Record)

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच अब तक 62 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 50 मैच जीते हैं, जबकि भारत महिला टीम को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. हालिया मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने जीत दर्ज की थी.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा? (AUS W vs IND W 2nd ODI Date And Venue)

ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज बेलरिव ओवल, होबार्ट में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:20 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले होगा.

भारत में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला दूसरे वनडे का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (AUS W vs IND W 2nd ODI Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में जियोस्टार नेटवर्क (JioStar Network) के टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला दूसरे वनडे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AUS W vs IND W 2nd ODI Live Streaming In India)

ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS W vs IND W 2nd ODI Playing Prediction)

ऑस्ट्रेलिया महिला: एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, टहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिन्यूक्स, अलाना किंग, मेगन शुट, डार्सी ब्राउन.

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, स्नेह राणा.

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Australia Women, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सपनों पर फेरा पानी, 6 विकेट से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से किया बाहर; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli, Anushka Sharma And Ravi Shastri Spotted At Lord's: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की महिला टीम का हौसला बढ़ाने लॉर्ड्स पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और रवि शास्त्री, VIDEO वायरल

India Women vs Australia Women, ICC Women's T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 171 रनों का लक्ष्य, हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, T20 World Cup 2026 30th Match Live Score Update: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है 30वां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट