Australia Women Beat New Zealand Women, 1st T20I Match Highlights: पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदा, बेथ मूनी और जॉर्जिया वोल ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें NZ W बनाम AUS W मैच का पूरा हाईलाइट्स

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 137 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अमेलिया केर ने 46 गेंदों पर पांच चौके लगाए. अमेलिया केर के अलावा सोफी डिवाइन ने नाबाद 37 रन बनाए.

बेथ मूनी (Photo Credits: Twitter)

New Zealand Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Full Highlights: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 21 मार्च को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में खेला गया. पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. इस टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान सूजी बेट्स (Suzie Bates) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई ताहलिया मैकग्राथ (Tahlia McGrath) कर रहीं हैं. NZ W vs AUS W 1st T20 2025 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से रौंदा; बेथ मूनी, जॉर्जिया वोल ने खेली ताबड़तोड़ पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

यहां देखें NZ W बनाम AUS W मैच का पूरा हाईलाइट्स:

पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशानजक रहा और महज 47 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. इसके बाद स्टार आलराउंडर अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 135 रन के पार ले गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 137 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अमेलिया केर ने 46 गेंदों पर पांच चौके लगाए. अमेलिया केर के अलावा सोफी डिवाइन ने नाबाद 37 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को डार्सी ब्राउन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन और कप्तान ताहलिया मैकग्राथ ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. इन दोनों के अलावा किसी भी गेंदबाज को कोई भी सफलता नहीं मिली. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 138 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बोर्ड पर जड़ दिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज 13.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 75 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान बेथ मूनी ने 42 गेंदों पर 10 चौका और एक छक्का लगाई. बेथ मूनी के अलावा जॉर्जिया वोल ने 50 रन बटोरे.

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को स्टार गेंदबाज ली ताहुहु ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहुहु ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. ली ताहुहु के अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सका. बता दें कि दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 मार्च को माउंगानुई के बे ओवल, माउंट में भारतीय समयानुसार सुबह 7:15 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी.

Share Now

Tags

Auckland Auckland Pitch Report Auckland Weather Auckland Weather Report Auckland weather Update Australia Australia Women Australia women national cricket team Eden Park Eden Park Pitch Report New Zealand New Zealand vs Australia New Zealand vs Australia Live Score New Zealand vs Australia Live Scorecard New Zealand vs Australia Live Streaming New Zealand vs Australia Live Streaming In India New Zealand vs Australia Score New Zealand vs Australia Scorecard New Zealand Women New Zealand Women National Cricket Team New Zealand Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team New Zealand Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team Live Streaming New Zealand Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team Scorecard new zealand women vs australia women New Zealand Women vs Australia Women 1st T20I New Zealand Women vs Australia Women 1st T20I Live Score New Zealand Women vs Australia Women 1st T20I Live Scorecard New Zealand Women vs Australia Women 1st T20I Live Streaming New Zealand Women vs Australia Women 1st T20I Live Streaming In India New Zealand Women vs Australia Women Live Score New Zealand Women vs Australia Women Live Scorecard New Zealand Women vs Australia Women Live Streaming new zealand women vs australia women live streaming in india NZ W vs AUS W Head To Head Record NZ-W vs AUS-W Match Winner Prediction Suzie Bates T20 Series Tahlia McGrath ईडन पार्क ईडन पार्क पिच रिपोर्ट ऑकलैंड ऑकलैंड पिच रिपोर्ट ऑकलैंड मौसम अपडेट ऑकलैंड मौसम रिपोर्ट ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज ताहलिया मैकग्राथ न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग सूजी बेट्स

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\