Australia vs West Indies 2nd Test Match 2025 Live Toss Update And Live Scorecard: ग्रेनेडा में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया हैं. दूसरे टेस्ट मैच में स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की वापसी हुई हैं. इस टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम नए कप्तान रोस्टन चेस के नेतृत्व में उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद अपनी फॉर्म को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी.
West Indies Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 2nd Test Match 2025 Toss Update And Live Scorecard Update: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series 2025) का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्रेनेडा (Grenada) के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट जॉर्जेस (National Cricket Stadium, St Georges) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच से दोनों ही टीमें अपने नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के चौथे सीजन का आगाज कर लिया हैं. पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज को 159 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम को टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका स्टीव स्मिथ (Steven Smith) के रूप में लगा था. अब दूसरे टेस्ट मैच में स्मिथ वापसी करेंगे. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेस (Roston Chase) के हाथों में होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs West Indies 2nd Test Match Winner Prediction: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी वेस्टइंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
Australia will bat first after winning the toss in Grenada 👀 #WIvAUS pic.twitter.com/7ZnvbaglI0
— 7Cricket (@7Cricket) July 3, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, एंडरसन फिलिप, जेडेन सील्स.
Australia announces their playing for the second test against West Indies🙌
Steve Smith makes a comeback to the XI after injury💪#SteveSmith #PatCummins #MitchellStarc #JoshHazlewood #NathanLyon #TravisHead #AlexCarey #WIvAUS #WIvsAUS #Cricket #SBM pic.twitter.com/Z2krKIhWyR
— SBM Cricket (@Sbettingmarkets) July 3, 2025
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, कैमरून ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड.
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया हैं. दूसरे टेस्ट मैच में स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की वापसी हुई हैं. इस टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम नए कप्तान रोस्टन चेस के नेतृत्व में उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद अपनी फॉर्म को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी. खराब फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन को भी इस दौरे से बाहर कर दिया गया हैं. वेस्ट इंडीज़ के लिए यह मैच बेहद खास होगा क्योंकि लंबे समय तक टेस्ट कप्तान रहे क्रेग ब्रैथवेट के बाद अब रोस्टन चेस को टीम की कमान सौंपी गई है. वेस्ट इंडीज़ की टीम हाल के वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रही है और 2023 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद कोई भी सीरीज़ नहीं जीत सकी है. घरेलू मैदान पर नई कप्तानी और जोश के साथ कैरेबियाई टीम एक नई शुरुआत की तलाश में होगी.
नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

