क्रिकेट

Australia vs South Africa, 3rd ODI Match Match Winner Prediction: मैके में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 49.1 ओवरों में 277 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 278 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 37.4 ओवर में महज 193 रन पर सिमट गई.

Australia vs South Africa, 3rd ODI Match Match Winner Prediction: मैके में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series 2025) का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 24 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैके (Mackay) के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना (Great Barrier Reef Arena) में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम वाइट वाश से बचना चाहेगी. ट्रैविस हेड और जोश हेज़लवुड की वापसी से ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत नजर आ रहीं हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लॉर्ड्स में लंदन स्पिरिट महिला बनाम साउदर्न ब्रेव महिला के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

दूसरे वनडे मुकाबले का हाल

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 49.1 ओवरों में 277 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 278 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 37.4 ओवर में महज 193 रन पर सिमट गई.

दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन पर एक नजर

अपने आखिरी वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम को चार विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. पिछले पांच वनडे मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने केवल एक मैच जीता है, जबकि तीन हारे और एक बारिश की वजह से रद्द हुए. ऐसे में टीम पर वापसी का दबाव होगा.

तेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम की हालत थोड़ी बेहतर रही है. दक्षिण अफ्रीका ने पिछले पांच वनडे में दो मैच जीते और दो हारे, जबकि एक मैच रद्द रहा. चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छा प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक अपनी जगह पक्की की थी, लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों हारकर बाहर हो गए. अब दक्षिण अफ्रीका की नज़र ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज पर होगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs SA ODI Head To Head)

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1992 में खेला गया था, जबकि आखिरी बार फरवरी 2025 में उनका मुकाबला खेला गया था, जो बारिश से धुल गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 112 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम को 57 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम 51 मैच ही अपने नाम कर चुकी है. वहीं, चार मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने आकंड़ें बेहतर करना चाहेगी.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (AUS vs SA Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर ऑस्ट्रेलिया की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. ऑस्ट्रेलिया की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना: 62%

दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 38%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया (Australia Likely Playing XI): ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, आरोन हार्डी, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड.

दक्षिण अफ्रीका (South Africa Likely Playing XI): एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, केशव महाराज, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2025 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).