Australia vs South Africa, 2nd ODI Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

अपने आखिरी वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम को चार विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. पिछले पांच वनडे मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने केवल एक मैच जीता है, जबकि तीन हारे और एक बारिश की वजह से रद्द हुए. ऐसे में टीम पर वापसी का दबाव होगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd ODI Match 2025 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series 2025) का दूसरा मुकाबला कल यानी 22 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैके (Mackay) के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना (Great Barrier Reef Arena) में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 98 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. ट्रैविस हेड और जोश हेज़लवुड की वापसी से ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत नजर आ रहीं हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan Asia Cup 2025: एशिया कप में अगर भारत-पाकिस्तान मुकाबला हुआ रद्द हुआ तो BCCI को होगा बड़ा नुकसान? यहां समझें पूरा माजरा

ऑस्ट्रेलिया की हालिया फॉर्म

अपने आखिरी वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम को चार विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. पिछले पांच वनडे मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने केवल एक मैच जीता है, जबकि तीन हारे और एक बारिश की वजह से रद्द हुए. ऐसे में टीम पर वापसी का दबाव होगा.

दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन

तेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम की हालत थोड़ी बेहतर रही है. दक्षिण अफ्रीका ने पिछले पांच वनडे में दो मैच जीते और दो हारे, जबकि एक मैच रद्द रहा. चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छा प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक अपनी जगह पक्की की थी, लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों हारकर बाहर हो गए. अब दक्षिण अफ्रीका की नज़र ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज पर होगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs SA Head To Head)

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1992 में खेला गया था, जबकि आखिरी बार फरवरी 2025 में उनका मुकाबला खेला गया था, जो बारिश से धुल गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 111 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम को 56 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम 51 मैच ही अपने नाम कर चुकी है. वहीं, चार मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने आकंड़ें बेहतर करना चाहेगी.

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 22 अगस्त को मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.

भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?

भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज़ 2025 के दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा. ऐसे में दर्शकों को टीवी पर यह मुकाबले देखने को मिलेगा.

भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ 2025 के दूसरे वनडे इंटरनेशनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर होगा. ऐसे में फैंस इन मुकाबलों का लुफ्त उठा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, आरोन हार्डी, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, केशव महाराज, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट