Australia vs Pakistan, 2nd T20I Key Players To Watch Out: दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया करेगी पटलवार या पाकिस्तान रचेगी इतिहास? इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सात ओवर में चार विकेट खोकर 93 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने हुए महज 19 गेंदों पर पांच और तीन छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (Photo: @TheRealPCB/@cricketcomau)

Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd T20I Match 2024: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 16 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पाकिस्तान (Pakistan) की टीम को 29 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंग्लिस (Josh Inglis) पर कंधो पर है. जबकि पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. Australia vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें

पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सात ओवर में चार विकेट खोकर 93 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने हुए महज 19 गेंदों पर पांच और तीन छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान को यह मुकाबला जीतने के लिए सात ओवर में 94 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम सात ओवर में नौ विकेट खोकर महज 64 रन ही बना सकीं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs PAK T20I Head To Head)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने 26 में से 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को 11 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमें आखिरी बार साल 2022 में टी20 में टकराई थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया था. हेड टू हेड रिकॉर्ड को देख के इतना साफ होता है की ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्यादा मजबूत है. इसलिए पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना इतना भी आसान नहीं होगा.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

मैथ्यू शॉर्ट: ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने पिछले 8 मैचों में 27 की औसत और 106.57 की स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए हैं. मैथ्यू शॉर्ट बीच के ओवरों में खेल को गति देने के लिए जाने जाते हैं.

जॉश इंग्लिस: ऑस्ट्रेलिया के भरोसेमंद बल्लेबाज जॉश इंग्लिस ने पिछले 7 मैचों में 212 रन बनाकर अपनी क्लास का प्रदर्शन किया है. इस दौरान जॉश इंग्लिस ने 42.4 की औसत और 123.25 की स्ट्राइक रेट रन बनाए हैं.

एडम ज़ैम्पा: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर एडम ज़ैम्पा ने पिछले 9 मैचों में 15 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा है. इस दौरान 5.71 की इकॉनमी और 30.8 की स्ट्राइक रेट के साथ एडम ज़ैम्पा ने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाया है.

हारिस रऊफ: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने पिछले 10 मुकाबलों में 6.74 की इकॉनमी और 24.85 की स्ट्राइक रेट पर 21 विकेट लिए हैं. हारिस रऊफ की गति और विविधता बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल रही है. कल के मुकाबले में भी हारिस रऊफ कोहराम मचा सकते हैं.

शाहीन शाह अफरीदी: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने पिछले 10 मैचों में 5.58 की इकॉनमी के साथ 22 विकेट चटकाए हैं. शाहीन शाह अफरीदी की सटीक लाइन और लेंथ ने उन्हें एक खतरनाक गेंदबाज बना दिया है.

मोहम्मद रिज़वान: पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने पिछले 10 मैचों में 61.83 की अविश्वसनीय औसत से 371 रन बनाए हैं. 90.48 की स्ट्राइक रेट से खेलने वाले रिज़वान किसी भी परिस्थिति में टीम के लिए रन जुटाने का माद्दा रखते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन.

पाकिस्तान: मोहम्मद रिज़वान (कप्तान और विकेटकीपर), बाबर आजम, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, आगा सलमान, इरफान खान, हसीबुल्लाह खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह.

Share Now

Tags

AUS Beat PAK Aus vs Pak aus vs pak 2nd t20 aus vs pak 2nd t20 2024 AUS vs PAK 2nd T20 Live Score AUS vs PAK 2nd T20 Live Scorecard AUS vs PAK 2nd T20 Score AUS vs PAK 2nd T20 Scorecard AUS vs PAK Live AUS vs PAK Live Streaming aus vs pak live streaming free aus vs pak live streaming on which channel AUS vs PAK Scorecard aus vs pak t20 AUS vs PAK T20 Stats Australia Beat Pakistan australia national cricket team Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd T20 2024 Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd T20 2024 Live Streaming Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Live Streaming Australia vs Pakistan australia vs pakistan 2nd t20 Australia vs Pakistan 2nd T20 2024 Australia vs Pakistan 2nd T20 2024 Live Streaming australia vs pakistan 2nd t20 live streaming australia vs pakistan 2nd t20 match 2024 australia vs pakistan 2nd t20i Australia vs Pakistan Live Streaming australia vs pakistan live telecast in india australia vs pakistan t20 australia vs pakistan t20 live streaming LIVE CRICKET SCORE Pakistan national cricket team Sydney Sydney Cricket Ground ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम सिडनी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

\