Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज सात रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद जोश इंग्लिस और कैमरून ग्रीन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 56 रन तक लेकर गए.

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले के साथ ही मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम पलटवार के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आयरलैंड की टीम को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहें हैं. जबकि, आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम से मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जाम्पा स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर आयरलैंड टीम की तो पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, और जॉर्ज डोकरेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पॉल स्टर्लिंग ने 26.31 की औसत से 3,894 रन बनाए हैं. पॉल स्टर्लिंग के अलावा मार्क एडेयर ने आयरलैंड की ओर से 19.51 की औसत से 140 विकेट लिए हैं. एडम जैम्पा ने टी20 वर्ल्ड कप में 21 मैचों में 13.69 की औसत से 36 विकेट लिए हैं. एडम जैम्पा आयरलैंड की टीम के बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ले सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल दो ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आयरलैंड को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और दोनों ही मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया से पहली जीत का इंतजार है.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज सात रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद जोश इंग्लिस और कैमरून ग्रीन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 56 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 45 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मार्कस स्टोइनिस ने 29 गेंदों पर दो चौका और एक छक्का लगाए. मार्कस स्टोइनिस के अलावा जोश इंगलिस ने 37 रन बनाए.

दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम को मार्क अडायर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. मार्क अडायर के अलावा जॉर्ज डॉकरेल, हैरी टेक्टर और मैथ्यू हम्फ्रीस ने एक-एक विकेट चटकाए. आयरलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 183 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 182/6, 20 ओवर (ट्रैविस हेड 6 रन, जोश इंग्लिस 37 रन, कैमरून ग्रीन 21 रन, मैट रेनशॉ 37 रन, ग्लेन मैक्सवेल 9 रन, मार्कस स्टोइनिस 45 रन, कूपर कोनोली नाबाद 11 रन और जेवियर बार्टलेट नाबाद 11 रन.)

आयरलैंड की गेंदबाजी: (मार्क अडायर 2 विकेट, जॉर्ज डॉकरेल 1 विकेट, हैरी टेक्टर 1 विकेट और मैथ्यू हम्फ्रीस 1 विकेट).

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\