Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल दो ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आयरलैंड को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और दोनों ही मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया से पहली जीत का इंतजार है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 14th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले के साथ ही मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम पलटवार के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आयरलैंड की टीम को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहें हैं. जबकि, आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम से मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जाम्पा स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर आयरलैंड टीम की तो पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, और जॉर्ज डोकरेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पॉल स्टर्लिंग ने 26.31 की औसत से 3,894 रन बनाए हैं. पॉल स्टर्लिंग के अलावा मार्क एडेयर ने आयरलैंड की ओर से 19.51 की औसत से 140 विकेट लिए हैं. एडम जैम्पा ने टी20 वर्ल्ड कप में 21 मैचों में 13.69 की औसत से 36 विकेट लिए हैं. एडम जैम्पा आयरलैंड की टीम के बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ले सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs IRE T20I Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल दो ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आयरलैंड को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और दोनों ही मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया से पहली जीत का इंतजार है.

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (R Premadasa Stadium Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है, और स्पिनर को हावी होने का मौका मिलता है. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है. यहां सर्वोच्च टीम स्कोर बांग्लादेश ने (215/5 बनाम श्रीलंका, 2018) ने बनाया है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच 14वें मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (AUS vs IRE Key Players To Watch Out): मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एडम जैम्पा, पॉल स्टर्लिंग, रॉस अडायर और जोशुआ लिटिल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड और जोशुआ लिटिल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, रॉस अडायर और जेवियर बार्टलेट के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच 14वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (AUS vs IRE T20 World Cup 14th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा.

भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच खेले जानें वाले 14वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (AUS vs IRE T20 World Cup 14th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.

दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AUS vs IRE T20 World Cup 14th Match Live Streaming In India)

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच 14वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS vs IRE 14th Match Playing Prediction)

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, एडम जैम्पा, और मैथ्यू कुहनेमन.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडेयर, बैरी मैकार्थी, और मैथ्यू हम्फ्रीज.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

\