Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पॉल स्टर्लिंग ने 26.31 की औसत से 3,894 रन बनाए हैं. पॉल स्टर्लिंग के अलावा मार्क एडेयर ने आयरलैंड की ओर से 19.51 की औसत से 140 विकेट लिए हैं. एडम जैम्पा ने टी20 वर्ल्ड कप में 21 मैचों में 13.69 की औसत से 36 विकेट लिए हैं. एडम जैम्पा आयरलैंड की टीम के बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ले सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 14th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले के साथ ही मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम पलटवार के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आयरलैंड की टीम को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहें हैं. जबकि, आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम से मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जाम्पा स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर आयरलैंड टीम की तो पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, और जॉर्ज डोकरेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पॉल स्टर्लिंग ने 26.31 की औसत से 3,894 रन बनाए हैं. पॉल स्टर्लिंग के अलावा मार्क एडेयर ने आयरलैंड की ओर से 19.51 की औसत से 140 विकेट लिए हैं. एडम जैम्पा ने टी20 वर्ल्ड कप में 21 मैचों में 13.69 की औसत से 36 विकेट लिए हैं. एडम जैम्पा आयरलैंड की टीम के बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ले सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs IRE T20I Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल दो ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आयरलैंड को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और दोनों ही मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया से पहली जीत का इंतजार है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (AUS vs IRE Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. आयरलैंड के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर ऑस्ट्रेलिया की टीम की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. ऑस्ट्रेलिया की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 14वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना: 80%

आयरलैंड की जीत की संभावना: 20%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS vs IRE 14th Match Playing Prediction)

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, एडम जैम्पा, और मैथ्यू कुहनेमन.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडेयर, बैरी मैकार्थी, और मैथ्यू हम्फ्रीज.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\