Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल दो ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आयरलैंड को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और दोनों ही मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया से पहली जीत का इंतजार है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 14th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले के साथ ही मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम पलटवार के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आयरलैंड की टीम को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहें हैं. जबकि, आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम से मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जाम्पा स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर आयरलैंड टीम की तो पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, और जॉर्ज डोकरेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पॉल स्टर्लिंग ने 26.31 की औसत से 3,894 रन बनाए हैं. पॉल स्टर्लिंग के अलावा मार्क एडेयर ने आयरलैंड की ओर से 19.51 की औसत से 140 विकेट लिए हैं. एडम जैम्पा ने टी20 वर्ल्ड कप में 21 मैचों में 13.69 की औसत से 36 विकेट लिए हैं. एडम जैम्पा आयरलैंड की टीम के बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ले सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Match Scorecard)

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल दो ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आयरलैंड को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और दोनों ही मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया से पहली जीत का इंतजार है.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को हराकर जीत के साथ किया आगाज, नाथन एलिस ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें AUS बनाम IRE मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\