Australia vs India 4th Test 2024 Day 5 Scorecard: चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त, यहां देखें स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल आज यांनी 30 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला गया. इस मैच के ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रनों से करारी शिकस्त दी.

Australia (Photo: @ESPNcricinfo)

Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team 4th Test 2024 Day 5 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल आज यांनी 30 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रनों से करारी शिकस्त दी. पांचवें दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 340 रनों टारगेट मिला था. जवाब में टीम इंडिया 79.1 ओवर में 155 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए. जायसवाल ने 208 गेंदों में 84 रन बनाए. इसके अलावा ऋषभ पंत ने 30 रन, रोहित शर्मा 8 रन और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि केएल राहुल बिना खाता खोले आउट हो गए. यह भी पढें: Zimbabwe vs Afghanistan 1st Test 2024 Day 5 Preview: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पांचवें दिन का खेल, यहां जानें, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में पैट कमिंस और होम बॉय स्कॉट बोलैंड ने 3-3 विकेट चटकाए और नाथन लियोन ने दो महत्वपूर्ण विकेट झटके. जबकि मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड को 1-1 विकेट मिला. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस जीत के साथ सीरीज में 2-1 बढ़त हासिल कर ली है. अब सीरीज का पांचवां मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पारी में 122.4 ओवर में 474 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीवन स्मिथ ने शतकीय पारी खेली. स्मिथ ने 197 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 140 रनों की पारी खेली. स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 145 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. इसके अलावज़ कप्तान पैट कमिंस ने 63 गेंदों में 49 रन, सैम कोनस्टास 60 रन, उस्मान ख्वाजा 57 रन, मार्नस लाबुशेन 72 रन, मिशेल मार्श 4 रन, एलेक्स कैरी 31 रन बनाए. जबकि ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हो गए.

पहली पारी में भारत की गेंदबाजी

वहीं भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 28 ओवर में 97 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. बुमराह के अलावा रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके. जबकि वाशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को 1-1 विकेट मिला. फिलहाल टीम इंडिया कोशिश ऑस्ट्रेलिया को जल्दी ऑल आउट करने की होगी.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 

पांचवें दिन की सुबह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 234 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए. लाबुशेन के अलावा कप्तान पैट कमिंस 41 रन और नाथन लियोन ने भी 41 रनों का योगदान दिया. वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट चटकाए और मोहम्मद सिराज को 4 विकेट मिला. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट झटका.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें