Australia vs India 4th Test 2024 Day 4 Scorecard: 369 रनों पर सिमटी टीम इंडिया की पहली पारी, ऑस्ट्रेलिया के पास 169 रन की बढ़त; देखें मैच का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल आज यांनी 29 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा है. चौथे दिन की सुबह टीम इंडिया की पहली पारी 369 नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज की जोड़ी सिर्फ 11 रन ही जोड़ सकी.
Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team 4th Test 2024 Day 4 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल आज यांनी 29 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा है. चौथे दिन की सुबह टीम इंडिया की पहली पारी 369 रन पर सिमट गई. नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज की जोड़ी सिर्फ 11 रन ही जोड़ सकी. ऑस्ट्रेलिया को 105 रनों की बढ़त मिली. भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने शतकीय पारी खेली. नीतीश ने अपने करियर का मेडेन शतक जड़ा. यह भी पढें: Australia vs India 4th Test 2024 Day 4 Scorecard: चौथे दिन लंच ब्रेक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 53 रन, टीम इंडिया पर बनाई 158 रनों की बढ़त; देखें स्कोरकार्ड
नीतीश कुमार रेड्डी ने 189 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 114 रन बनाए. जबकि यशस्वी जायसवाल 82 रन, वाशिंगटन सुंदर 50 रन और विराट कोहली ने 36 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी की गेंदबाजी में पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन को 3-3 विकेट मिला.
369 रनों पर सिमटी टीम इंडिया की पहली पारी
An exceptional partnership of 127 runs between Nitish Kumar Reddy and Washington Sundar guides India to a total of 369 in the first innings.
Reddy with a fine knock of 114 runs.#TeamIndia bowling underway.
LIVE - https://t.co/njfhCncRdL… #AUSvIND pic.twitter.com/StHkemHq8B
— BCCI (@BCCI) December 28, 2024
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
फिलहाल खबर लिखे जानें तक ऑस्ट्रेलिया ने 29 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन था. मेजबान टीम के पास 169 रनों की बढ़त थी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन 62 गेंदों में 28 रन और स्टीवन स्मिथ 30 गेंदों में 5 रन बनाकर नाबाद थे. इसके अलावा चौथे दिन सैम कोनस्टास 8 रन और उस्मान ख्वाजा 21 बनाकर आउट हो गए. भारत की ओर से दूसरी पारी में अब तक जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट चटकाए.
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पारी में 122.4 ओवर में 474 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीवन स्मिथ ने शतकीय पारी खेली. स्मिथ ने 197 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 140 रनों की पारी खेली. स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 145 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. इसके अलावज़ कप्तान पैट कमिंस ने 63 गेंदों में 49 रन, सैम कोनस्टास 60 रन, उस्मान ख्वाजा 57 रन, मार्नस लाबुशेन 72 रन, मिशेल मार्श 4 रन, एलेक्स कैरी 31 रन बनाए. जबकि ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हो गए.
पहली पारी में भारत की गेंदबाजी
वहीं भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 28 ओवर में 97 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. बुमराह के अलावा रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके. जबकि वाशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को 1-1 विकेट मिला. फिलहाल टीम इंडिया कोशिश ऑस्ट्रेलिया को जल्दी ऑल आउट करने की होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 08:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

