Australia vs India 1st T20I Match Winner Prediction: आज टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और बाकी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज में पांच मैच खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 29 अक्टूबर को कैनबरा में होने वाले पहले मैच से होगी. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Winner Prediction: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जानी हैं. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कैनबरा (Canberra) के मनुका ओवल स्टेडियम (Manuka Oval) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. हाल ही में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज समाप्त हो गई है. ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम कर ली. टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे के बाद अब टी20 सीरीज खेलेगी. ये पांच मैचों की सीरीज 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs India T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करेंगे. वनडे कप्तान शुभमन गिल टी20 सीरीज में टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे. चोट की वजह से इन दिनों मैदान से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या को छोड़कर एशिया कप 2025 में खेलने वाले बाकी सभी खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा हैं. हार्दिक पांड्या की जगह चयनकर्ताओं ने 4 अक्टूबर को नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को टीम में चुना. हालांकि, नितीश कुमार रेड्डी को एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान लगी बायीं कोहनी की चोट के कारण सीरीज के पहले मैच से बाहर रहने की संभावना है. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर मार्श की अगुवाई में खेलेगा.

ऑस्ट्रेलिया की टीम में ट्रैविस हेड, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. वनडे सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे जोश हेज़लवुड पहले दो टी20 मैच खेलेंगे और ग्लेन मैक्सवेल आखिरी तीन मैचों में चयन के लिए उपलब्ध हैं.

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और बाकी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज में पांच मैच खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 29 अक्टूबर को कैनबरा में होने वाले पहले मैच से होगी. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा. टी20 मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर होगी.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS T20I Head To Head)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 32 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को महज 11 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर भी टीम इंडिया ने दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 12 टी20 मैचों में से 7 जीते हैं. बतौर कप्तान टीम इंडिया के एमएस धोनी ने 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से नौ जीते हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून 2024 को ग्रोस आइलेट में खेले गए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया ने 205 रनों के कुल स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए 24 रनों से जीत हासिल की थी.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (AUS vs IND Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर टीम इंडिया की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का पहला मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

टीम इंडिया की जीत की संभावना: 55%

ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Australia vs India 1st T20I Probable Playing XI)

ऑस्ट्रेलिया (Australia 1st T20I Probable Playing XI): ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, बेन ड्वारशुइस, एडम जैम्पा/तनवीर संघा, जोश हेजलवुड और जेवियर बार्टलेट.

टीम इंडिया (India 1st T20I Probable Playing XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड