Australia vs England, Ashes Series 2025-26: एशेज सीरीज के कार्यक्रम का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज; यहां देखें पूरा शेड्यूल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2025-26 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 से 25 नवंबर के बीच पर्थ में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का एकमात्र डे-नाईट टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में होगा. यह सीरीज का दूसरा मैच होगा, जो 4 से 8 दिसंबर के बीच खेला जाएगा.

इंग्लैंड (Photo Credit: Twitter)

मेलबर्न, 16 अक्टूबर: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2025-26 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 से 25 नवंबर के बीच पर्थ में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का एकमात्र डे-नाईट टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में होगा. यह सीरीज का दूसरा मैच होगा, जो 4 से 8 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. यह भी पढें: New Zealand Test Record In India: टेस्ट क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा है न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले आंकड़े

सीरीज का तीसरा मैच एडिलेड में 17 से 21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा, जबकि मेलबर्न में 26 से 30 दिसंबर के बीच पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा. सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच 4 से 8 जनवरी के बीच न्यू ईयर टेस्ट के रूप में सिडनी में आयोजित होगा.

इससे पहले पारंपरिक रूप से एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट आयोजित होता था, जहां पर 2017-18 और 2021-22 के एशेज पिंक बॉल टेस्ट खेले गए थे, लेकिन अब यह ब्रिस्बेन में खेला जाएगा. जबकि ब्रिस्बेन में सीरीज का पहला मैच आयोजित होता था, जो अब पर्थ से शुरू होगा. 1982-83 के बाद यह पहला मौका होगा, जब एशेज का पहला मैच ब्रिस्बेन की बजाय पर्थ में खेला जाएगा.

गाबा, ब्रिस्बेन ने इससे पहले भी तीन डे-नाईट टेस्ट आयोजित किए हैं और इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी एक डे-नाइट टेस्ट मैच हुआ था. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का तब मानना था कि पिंक-बॉल टेस्ट गाबा की बजाय एडिलेड ओवल में ही आयोजित होने चाहिए, जहां की पिच पिंक बॉल के लिए अधिक मुफीद है. पिछले कई मौक़ों पर गाबा में ऐसा हुआ है कि पिंक बॉल अधिक सॉफ्ट हो गया हो, जिससे मैच का परिणाम भी प्रभावित हुआ.

यह सीरीज ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इंग्लैंड के खराब रिकॉर्ड को सुधारने का एक नया अवसर होगा. पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने 2017/18 सीरीज में घर पर जीत हासिल करने के बाद से एशेज पर कब्जा किया हुआ है.

सीए के कार्यकारी महाप्रबंधक, इवेंट्स और ऑपरेशन्स जोएल मॉरिसन ने कहा, "2025-26 एशेज सीरीज को लेकर पहले से ही काफी उत्साह है. एशेज का इतिहास और रोमांच इसे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में से एक बनाता है. इस साल गर्मियों में महिला एशेज में ऐतिहासिक एमसीजी डे-नाइट टेस्ट होगा, और अगली गर्मियों में पुरुषों की एशेज में इसका समापन होगा."

 

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े