Australia vs England, 4th Test Match Day 1 Stumps Scorecard: मेलबर्न में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team 4th Test Match Day 1 Stumps Scorecard Update: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 26 दिसंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 82 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में एक ओवर में बिना विकेट गवाएं चार रन बना लिए हैं. अब चौथे टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. पहले दिन का खेल जारी हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Sri Lanka Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या श्रीलंका के गेंदबाज करेंगे सीरीज पर कब्जा, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 152 रन पर समाप्त हुई थी. जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 110 रन ही बना पाई. पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 46 रन की बढ़त ले ली है. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में एक ओवर में बिना विकेट गवाएं चार रन बना लिए हैं. ट्रेविस हेड नाबाद 0 रन और स्कॉट बोलैंड नाबाद 4 रन क्रीज पर मौजूद हैं.

ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बेन स्टोक्स का यह फैसला सही साबित हुआ. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 45.2 ओवर में महज 152 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के टॉप आर्डर बल्लेबाज मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में पूरी तरह से फ्लॉप रहे. पहली पारी में बेन स्टोक्स के पांच बल्लेबाज महज 89 रन पर पवेलियन में थे. नंबर-8 पर बल्लेबाजी करने आए माइकल नेसर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. माइकल नेसर के अलावा उस्मान ख्वाजा के बल्ले से 29 रन निकले. कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ महज नौ रन बनाकर आउट हो गए.

इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल अपने नाम किया. ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा 5 विकेट हॉल रहा. एशेज सीरीज में इस खिलाड़ी ने पहली बार ये कारनामा किया है. जोश टंग ने 11.2 ओवर गेंदबाजी की और 2 मेडन के साथ 45 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इस दौरान जोश टंग की इकॉनमी रेट 4 की रही.

पहली पारी में जोश टंग ने जेक वेदराल्ड (10 रन), मार्नस लाबुशेन (6 रन), स्टीव स्मिथ (9 रन), माइकल नेसेर (35 रन) और स्कॉट बोलैंड (0 रन) को अपना शिकार बनाया. ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज मेलबर्न टेस्ट की इस पारी में अर्धशतक तक नहीं लगा पाया. जोश टंग के अलावा गस एटकिंसन को 2 सफलता मिली. ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए.

इंग्लैंड की पहली पारी महज रनों पर सिमटी

इंग्लैंड के पास बड़ा स्कोर बनाकर मैच में मजबूत पकड़ बनाने का मौका था, लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने एक बार फिर निराश किया. पूरी टीम 110 रन पर सिमट गई. हैरी ब्रूक 41 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, गस एटकिंसन ने 28 रन बनाए, और कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए. कैमरन ग्रीन को 1 विकेट मिला. यह चौथा मौका है जब मेलबर्न में खेले गए टेस्ट में एक दिन में 20 या उससे अधिक विकेट गिरे हैं.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.