Australia vs England, 4th Test Match Day 1 Live Score Update: मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं चौथे टेस्ट का पहला दिन; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 364 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला थोड़ा भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 155 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने महज 112 बार बाजी मारी है. 97 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. वहीं, दोनों ही टीमों ने एशेज सीरीज में लगातार आठ-आठ बार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है.

एशेज सीरीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team 4th Test Match Day 1 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 26 दिसंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 82 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब चौथे टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. पहले दिन का खेल जारी हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs England, 4th Test Live Streaming In India: इस दिन से शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से पैट कमिंस बाहर हो गए हैं. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी कर रहे हैं. स्टीव स्मिथ का मेलबर्न में शानदार प्रदर्शन रहा है और वह आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी उम्दा पारी खेलना चाहेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ अपना वर्चस्व बरकरार रखना चाहेगी. ये बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा हैं.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)

 

साल 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में पहला टेस्ट मैच खेला गया था. मेलबर्न में अबतक दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 57 टेस्ट मैच खेले जा चुके है. इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 20 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 29 में जीत हासिल की है. इस बीच आठ मैच ड्रॉ रहे और एक मैच 1970-71 के सीजन में रद्द कर दिया गया था. दिलचस्प रूप से किसी भी दूसरी मेहमान टीम ने मेलबर्न में पांच टेस्ट भी नहीं जीते हैं.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े