Australia T20 World Cup Squad 2024: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, स्टीव स्मिथ और जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क को नहीं मिली जगह

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को 1-29 जून तक संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की. मिचेल मार्श को कप्तान बनाया गया है.

Australia Cricket Team (Photo Credit: ICC)

Australia T20 World Cup 2024 Squad: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को 1-29 जून तक संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की. मिचेल मार्श को कप्तान बनाया गया है. जबकि अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 2014 के बाद पहली बार विश्व कप टीम से बाहर हो गए हैं. यह भी पढ़ें: Afghanistan T20 World Cup 2024 Squad: अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, यहां देखें स्क्वाड

लगभग 18 महीने तक टी20आई सर्किट से अनुपस्थित रहने के बावजूद एश्टन एगर और कैमरून ग्रीन को आल राउंडर्स के रूप में चुना गया है. जबकि डेथ ओवर स्पेशलिस्ट नाथन एलिस टीम में मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के साथ शामिल किया गया है.

देखें ट्वीट:

इसके अलावा विकेटकीपर में मैथ्यू वेड को जोश इंगलिस के साथ दो विकेटकीपर के रूप में चुना गया है. बता दें की ऑस्ट्रेलियाई टीम के मई के अंत में कैरेबियन पहुंचने की उम्मीद है और वह ओमान के खिलाफ अपनी विश्व कप का पहला मैच खेलेंगी.

ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम:

मिच मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से दी शिकस्त, मिशेल मार्श ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें AUS बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\