ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज Steve Smith ने कहा- एशेज के लिए T20 वर्ल्ड कप त्यागने को तैयार हूं

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने कहा है कि एशेज तक फिट होने के लिए वह टी20 विश्व कप का त्याग करने के लिए भी तैयार हैं. स्मिथ ने चोट के कारण वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से हटने का फासला किया था लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह इस साल 17 अक्टूबर से होने वाले टी20 विश्व कप से पहले ठीक हो जाएंगे.

स्टीवन स्मिथ (Photo Credits: Twitter)

सिडनी, 3 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने कहा है कि एशेज तक फिट होने के लिए वह टी20 विश्व कप का त्याग करने के लिए भी तैयार हैं. स्मिथ ने चोट के कारण वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से हटने का फासला किया था लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह इस साल 17 अक्टूबर से होने वाले टी20 विश्व कप से पहले ठीक हो जाएंगे. स्मिथ ने कहा, "टी20 विश्व कप में अभी भी समय है और मैं फिलहाल ठीक हूं. रिकवरी थोड़ी धीमी है लेकिन ठीक हूं."

उन्होंने कहा, "अगर मैं विश्व कप में हिस्सा लूंगा तो मुझे अच्छा लगेग. लेकिन टेस्ट क्रिकेट ऐसा है जो मेरा मुख्य लक्ष्य है." स्मिथ ने कहा, "मैं खुद को ऐसी स्थिति में रखना चाहता हूं जहां मैं प्रभाव छोड़ सकूं. अगर इसका मतलब विश्व कप में हिस्सा नहीं लेना है, तो हमें उस रास्ते पर जाना होगा. लेकिन उम्मीद है कि हमें वहां नहीं जाना पड़ेगा."

यह भी पढ़ें- Steve Smith ने दोबारा ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने में दिखाई दिलचस्पी, कही ये बात

उन्होंने कहा, "आईपीएल के दौरान भी मैं 100 फीसदी सही नहीं था और मुझे परेशानी हो रही थी. बल्लेबाजी करते वक्त मैंने पैनकीलर ली थी." स्मिथ ने आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए छह मैच खेले थे लेकिन बाद में इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड