Australia Plans Special Farewell For Virat Kohli And Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा को स्पेशल फेयरवेल देगा ऑस्ट्रेलिया, वनडे सीरीज से पहले ROKO के लिए तैयार कर रहा खास प्लान!

अगस्त में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेल सकती है. इसके बाद अक्टूबर में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना हैं. ऐसा कयास लगाया जा रहा हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अक्टूबर महीने में तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) और पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) खेली जानी हैं. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट फैंस को विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जोड़ी को 20 जून से इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (England National Cricket Team) के खिलाफ शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) में खेलते हुए देखने की उम्मीद थी. लेकिन इन दोनों धुरंधरों ने टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) से संन्यास ले लिया. पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के बाद वो पहले ही टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) को अलविदा कह चुके थे. अब दोनों बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल खेलते नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: UEFA Nations League Finals 2025: फाइनल मुकाबले में स्पेन को हराकर पुर्तगाल बना नेशंस लीग चैंपियन, पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से रौंदा; इमोशनल हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो

अगस्त में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेल सकती है. इसके बाद अक्टूबर में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना हैं. ऐसा कयास लगाया जा रहा हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाया खास प्लान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने बताया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया स्पेशल फेयरवेल की योजना बना रहीं हैं. टॉड ग्रीनबर्ग का मानना ​​है कि ये जोड़ी आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेलते हुए नजर आएं. टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा की ये आखिरी बार हो सकता है जब हम विराट कोहली या रोहित शर्मा को ऑस्टेर्लिअ में खेलते हुए देखें. शायद ऐसा न हो लेकिन अगर ऐसा होता है तो हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम इन दोनों खिलाड़ियों को शानदार विदाई दें और इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके द्वारा किए गए अविश्वसनीय योगदान को दर्शाएं.

बता दें कि साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक रोहित शर्मा 40 साल से ज्यादा के हो जाएंगे जबकि विराट कोहली की उम्र 38 साल से अधिक हो जाएगी. जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के लिए फिट रहना और अच्छी फॉर्म में रखना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा. इन दोनों खिलाड़ियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास का ऐलान नहीं किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड