AUS vs ENG 2nd Test 2025 Day 4 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड 8 विकेट से हराकर 2-0 से सीरीज़ में बनाई बढ़त, माइकल नेसर और मिचेल स्टार्क बने जीत के हीरो; यहां देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड द्वारा दिए गए 65 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 10 ओवर में 69/2 बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. टीम की ओर से शुरुआत में ट्रैविस हेड ने 22 रन की तेज़ पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था. हालांकि वे 5.5 ओवर में गस एटकिंसन की गेंद पर आउट हो गए. इस शानदार जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन (Brisbane) के गाबा स्टेडियम (The Gabba) में खेला गया. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड द्वारा दिए गए 65 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 10 ओवर में 69/2 बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. टीम की ओर से शुरुआत में ट्रैविस हेड ने 22 रन की तेज़ पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था. हालांकि वे 5.5 ओवर में गस एटकिंसन की गेंद पर आउट हो गए. इस शानदार जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर बनाए 134 रन, ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 43 पीछे, यहां देखें पूरा स्कोरकार्ड

मार्नस लाबुशेन केवल 3 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद स्टीव स्मिथ ने आक्रामक अंदाज़ अपनाते हुए 9 गेंदों में 23 रन* बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनके साथ जेक वेदराल्ड 17 रन* बनाकर नाबाद रहे और टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया. इंग्लैंड की ओर से गेंदबाज़ी में केवल गस एटकिंसन को सफलता मिली, जिन्होंने 5 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट झटके. जोफ्रा आर्चर ने 5 ओवर में 28 रन दिए, लेकिन वह कोई विकेट नहीं ले सके.

इंग्लैंड की दूसरी पारी

एशेज़ 2025 की दूसरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 241 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे ऑस्ट्रेलिया के सामने सिर्फ 65 रनों का आसान लक्ष्य रहा. इंग्लैंड के बल्लेबाज़ एक बार फिर बड़ी साझेदारियाँ बनाने में नाकाम रहे. ज़ैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए और एक अच्छी शुरुआत दी, लेकिन उनके आउट होते ही विकेटों का गिरना जारी रहा. कप्तान बेन स्टोक्स ने लगातर विकेट गिरने के बावजूद धैर्य दिखाते हुए 152 गेंदों में 50 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिला.

ओली पोप (26), हैरी ब्रुक (15) और विल जैक्स (41) ने छोटी-छोटी पारियाँ खेलीं, लेकिन हर बार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने वापसी कर ली. इंग्लैंड की पारी में केवल 2 बल्लेबाज़ ही 50 के आंकड़े तक पहुंच पाए. अंत में इंग्लैंड 75.2 ओवर में 241 पर सिमट गया. ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर सबसे प्रभावी गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 16.2 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट झटके. स्कॉट बोलैंड ने 2 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए. ब्रेंडन डॉगेट के हिस्से 1 विकेट आया.

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन करते हुए 511 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम ने 117.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोए और इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को जमकर थकाया. पारी की शुरुआत ट्रैविस हेड (33) और जेक वेदराल्ड (72) ने अच्छी की. वेदराल्ड ने 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 78 गेंदों में 72 रन बनाए. इसके बाद मार्नस लाबुशेन ने 65 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 61 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. कैमरोन ग्रीन (45) और एलेक्स कैरी (63) ने भी शानदार योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. लेकिन टीम की पारी का सबसे बड़ा आकर्षण रहे मिचेल स्टार्क, जिन्होंने 141 गेंदों में 77 रन की जुझारू और दमदार पारी खेली. उन्होंने 13 चौके जड़े और टीम को 500 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

इंग्लैंड की ओर से ब्राइडन कार्स सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 29 ओवर में 152 रन देकर 4 विकेट चटकाए. कप्तान बेन स्टोक्स ने 3 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और विल जैक्स को 1-1 सफलता मिली. इंग्लैंड की गेंदबाज़ी काफी महंगी साबित हुई और उन्हें लगातार लंबे स्पेल करने पड़े.

इंग्लैंड की पहली पारी

इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए. जो रूट इंग्लैंड की पारी के सबसे बड़े नायक रहे, जिन्होंने 206 गेंदों में शानदार 138* रन की नाबाद पारी खेली. उनकी यह पारी इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हुई. ज़ैक क्रॉली ने भी बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 76 रन बनाए और टीम को शुरुआती झटकों से उबारा. हालांकि इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी, जब पहले ही ओवर में बेन डकेट और तीसरे ओवर में ओली पोप बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद हैरी ब्रुक ने 31 रन और जोफ्रा आर्चर ने ताबड़तोड़ 38 रन बनाकर स्कोर को आगे बढ़ाया.

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें मिचेल स्टार्क सबसे प्रभावशाली रहे. स्टार्क ने 20 ओवर में 75 रन देकर 6 विकेट चटकाए और इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी लाइन-अप को बुरी तरह झकझोर दिया. माइकल नेसर, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट ने भी 1-1 विकेट हासिल किया. स्टार्क की धारदार गेंदबाज़ी ने इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक जाने नहीं दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल