Australia Beat South Africa,3rd ODI Match 2025: तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में टीम इंडिया को छोड़ा पीछे

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवरों में दो विकेट खोकर 431 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 142 रनों की शानदार पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series 2025) का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 24 अगस्त को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैके (Mackay) के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना (Great Barrier Reef Arena) में खेला गया. तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 276 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1-2 से सीरीज गवां दी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे थे. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) के कंधों पर थीं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs Sri Lanka, ODI And T20I Series 2025 Schedule: एशिया कप से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी तैयारियों को परखेगी श्रीलंका, यहां देखें वनडे और टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

तीसरे वनडे में शर्मनाक हार के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन किया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली दक्षिण अफ्रीका तीसरे और आखिरी मैच में जीत की लय को बरकरार नहीं रख सकी. आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त पलटवार करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बहुत बुरी तरह रौंदा. इस तरह दक्षिण अफ्रीका के नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

तीसरे वनडे का हाल

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवरों में दो विकेट खोकर 431 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 142 रनों की शानदार पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 432 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 24.5 ओवर में महज 155 रन पर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 49 रनों की धुआंधार पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा टीम इंडिया का रिकॉर्ड

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को वनडे में अपनी सबसे बड़ी हार साल 2023 में टीम इंडिया के खिलाफ मिली थी. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हराया था. अब टीम इंडिया का यह कीर्तिमान अब ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ दिया है. रनों के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत भी है.

ऑस्ट्रेलिया ने गंवाई सीरीज

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया भले ही तीसरे वनडे मुकाबले में जीत दर्ज की हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पहले दोनों मैच जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की. अब दक्षिण अफ्रीका की टीम अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करेगी. इस दौरे पर दक्षिण अफ्रीका की टीम को टी20 और वनडे सीरीज खेलनी हैं. इसके लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम का भी ऐलान कर दिया है.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\