Australia Beat England, 1st T20I Scorecard: पहले टी20 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 28 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट और ट्रैविस हेड ने पहले विकेट के लिए 86 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने महज 19.3 ओवरों में 179 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने ज्यादा 59 रनों की शानदार पारी खेली. ट्रैविस हेड ने महज 23 गेंदों पर चार छक्के और आठ चौकों की मदद से 59 रन बटोरे.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला 11 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथेम्प्टन (Southampton) के द रोज़ बाउल स्टेडियम (The Rose Bowl Stadium) में खेला गया. पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 28 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड के नियमित कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) नहीं खेल रहे हैं. जोस बटलर की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी फिट साल्ट (Phil Salt) संभाल रहे हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के कंधों पर हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी-20 सीरीज खेल रही हैं.

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान फिलिप साल्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ताबड़तोड़ शुरूआत की. सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट और ट्रैविस हेड ने पहले विकेट के लिए 86 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने महज 19.3 ओवरों में 179 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने ज्यादा 59 रनों की शानदार पारी खेली. ट्रैविस हेड ने महज 23 गेंदों पर चार छक्के और आठ चौकों की मदद से 59 रन बटोरे. ट्रैविस हेड के अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 41 रन बनाए.

यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड की टीम को साकिब महमूद ने ट्रैविस हेड के रूप में पहली सफलता दिलाई. इंग्लैंड की ओर से स्टार आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लियाम लिविंगस्टोन के अलावा जोफ्रा आर्चर और साकिब महमूद ने विकेट दो-दो अपने नाम किए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवरों में 180 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज बढ़िया नहीं रहा और महज 13 रन के स्कोर पर टीम को विल जैक्स के रूप में पहला बड़ा झटका लगा.

इंग्लैंड की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली. लियाम लिविंगस्टोन के अलावा फिलिप साल्ट ने 20 रन बनाए. इंग्लैंड की पूरी टीम 19.2 ओवर में महज 151 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सीन एबॉट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. सीन एबॉट के अलावा एडम ज़म्पा और जोश हेज़लवुड ने दो-दो विकेट झटके. सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार यानी 13 सितंबर को कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन में रात 11 बजे से खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड