AUS W vs ENG W 2nd ODI 2025 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को दिया 181 रनों का टारगेट, एलीस पेरी ने खेली अर्धशतकीय पारी, देखें स्कोरकार्ड

महिला एशेज 2025 में ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे 14 जनवरी को मेलबर्न के जंक्शन ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 44.3 ओवर में 180 रनों पर सिमट गई.

Ellyse Perry (Photo: @ESPNcricinfo)

Australia Women's National Cricket vs England Women's National Cricket Team 2nd ODI 2025 Scorecard: महिला एशेज 2025 में ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे 14 जनवरी को मेलबर्न के जंक्शन ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 44.3 ओवर में 180 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी इस मैच में फ्लॉप रही. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन एलीस पेरी ने बनाई. एलीस पेरी ने 74 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज फ़ोबे लिचफ़ील्ड ने 29 रन और कप्तान एलिसा हीली ने 29 रन का योगं दिया.

यह भा पढें: India Beat Nepal, Kho Kho World Cup 2025: खो-खो विश्व कप के ओपनिंग मैच में भारत ने नेपाल को 42-37 से हराया, मेजबान टीम ने ग्रुप ए के मुकाबले में हासिल किया पहला अंक

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए फ़ोबे लिचफ़ील्ड और एलिसा हीली ने 8 ओवर में 43 रन जोड़े. हालांकि लॉरेन बेल ने 9 ओवर की पहली गेंद पर हीली को अपना शिकार बनाया. फिर विकेट 92 रन पर गिरा. जिसके बाद से मेजबान टीम के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया. 132 रन पर तीसरा विकेट खोने के बाद ;लगातार विकेट का पतंग हुआ और टीम 180 रनों पर सिमट गई. बेथ मूनी 12 रन और एनाबेल सदरलैंड 11 रन ही बना सकी.

वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी शानदार रही. सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 10 ओवर में 2 मेडेन और 35 रन देकर 4 विकेट चटकाई. एक्लेस्टोन के अलावा ऐलिस कैप्सी ने भी 3 विकेट चटकाई। जबकि लॉरेन बेल को 2 विकेट और लॉरेन फाइलर को 1 विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Video Highlights: पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया, एनाबेल सदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन; यहां देखें वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Scorecard: पिंक बॉल टेस्ट में एनाबेल सदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Preview: दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगे वापसी या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज दर्ज करेंगे बड़ी जीत? जानिए पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Pitch Report: पर्थ में तीसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एलिसा हीली को देंगे यादगार विदाई? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\