AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 10वें मुकाबले में आज नाटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) मैदान में ऑस्ट्रेलिया (Australia) का मुकाबला वेस्टइंडीज (West Indies) के साथ है.
AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 10वें मुकाबले में आज नाटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) मैदान में ऑस्ट्रेलिया (Australia) का मुकाबला वेस्टइंडीज (West Indies) के साथ है. वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. बता दें कि मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा.
संभावित टीमें इस प्रकार हैं-
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.
वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, फाबियान एलेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्टन कॉटरेल.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

