क्रिकेट

AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: संघर्षपूर्ण पारी के बीच स्टीव स्मिथ ने लगाया शानदार अर्धशतक, देखें स्कोर

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 10वें मुकाबले में आज नाटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक समय पर अपने 5 विकेट मात्र 79 पर ही खो दिए थे.

AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: संघर्षपूर्ण पारी के बीच स्टीव स्मिथ ने लगाया शानदार अर्धशतक, देखें स्कोर
स्टीव स्मिथ (Photo Credits: Getty Images)

AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 10वें मुकाबले में आज नाटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक समय अपने 5 विकेट मात्र 79 पर ही खो दिए थे. उसके बाद टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने मोर्चा संभालते हुए न टीम को इस मुसीबत से बाहर निकाला वरन 85 गेदों में पांच चौकों की मदद से 56 रनों की नाबाद शानदार अर्धशतकीय पारी भी खेली.

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 39 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 202 रन है, और टीम के लिए इस समय मैदान पर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) 56 और नाथन कल्टर नाइल 38 रन बनाकर खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: कैरेबियाई गेदबाजों के सामने तास के पत्तों की तरह बिखरी ऑस्ट्रेलियाई टीम, देखें स्कोर

ऑस्ट्रेलिया के आउट ओने बल्लेबाज डेविड वार्नर 03, कप्तान एरॉन फिंच 06, उस्मान ख्वाजा 13, ग्लैन मैक्सवेल 0, मार्कस स्टोइनिस 19, विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 45 हैं. कैरेबियाई गेंदबाजों की बात करें तो अबतक शेल्टन कॉटरेल और आंद्रे रसेल ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए हैं, वहीं, ओशाने थॉमस और जेसन होल्डर ने एक-एक विकेट लिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).