AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: माइकल होल्डिंग ने ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज मैच के बारे में कहा- मुझे माफ कीजिएगा, लेकिन इस मैच में अम्पायरिंग बेहद खराब रही.

महान क्रिकेट खिलाड़ी माइकल होल्डिंग (Michael Holding) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) और वेस्टइंडीज (West Indies ) के बीच हुए विश्व कप मुकाबले में खराब अम्पायरिंग करने के लिए मैच अधिकारियों की जमकर आलोचना की.

माइकल होल्डिंग (Photo Credits: Getty Images)

AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: महान क्रिकेट खिलाड़ी माइकल होल्डिंग (Michael Holding) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच हुए विश्व कप मुकाबले में खराब अम्पायरिंग करने के लिए मैच अधिकारियों की जमकर आलोचना की. ट्रेंट ब्रिज में गुरुवार को हुए मैच में अम्पायरों ने कई गलतियां की और वेस्टइंडीज 15 रनों से मुकाबला हार गया.

फील्ड पर मौजूद अम्पायर क्रिस गैफनी और रुचिरा पल्लियागुर्गे ने दो-दो निर्णय ऐसे दिए जिसे बदला गया. मिशेल स्टार्क ने मुकाबले में क्रिस गेल को आउट किया. हालांकि, वह गेंद नो बॉल थी लेकिन गैफनी ने सही निर्णय नहीं लिया. 'न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू' ने होल्डिंग के हवाले से बताया, "मुझे माफ कीजिएगा, लेकिन इस मैच में अम्पायरिंग बेहद खराब रही है."

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: डेल स्टेन के बाद वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से मोहम्मद शहजाद भी चोट की वजह से हुए बाहर

होल्डिंग ने कहा, "जब मैं खेलता था तब अम्पायर उतने सख्त नहीं थे जितने वे आज हैं. आपको एक बार अपील करने की इजाजत होती थी, आप अम्पायर के सामने दो, तीन या चार बार अपील नहीं करते थे. यह पहली चीज है."उन्होंने कहा, "वह डर (ऑस्ट्रेलिया की अपील से) रहे हैं जिसका मतलब है कि वे कमजोर हैं. दोनों बेहद खराब अम्पायरिंग कर रहे हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\