क्रिकेट

AUS vs SA, ICC WTC Final 2025: फाइनल मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं ऑस्ट्रेलिया, कुछ ऐसी नजर आएगी प्लेइंग इलेवन; इस दिग्गज को बैठना पड़ सकता है बाहर

फाइनल मुकाबले का सभी फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है. दोनों टीमों के पास घातक गेंदबाजी अटैक मौजूद है, जो इंग्लैंड के कंडीशन में काफी घातक साबित हो सकते है. ऑस्ट्रेलिया के पास पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोस हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड जैसे घातक तेज गेंदबाज मौजूद हैं. दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम में लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा और डेन पैटरसन शामिल हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

AUS vs SA, ICC WTC Final 2025: फाइनल मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं ऑस्ट्रेलिया, कुछ ऐसी नजर आएगी प्लेइंग इलेवन; इस दिग्गज को बैठना पड़ सकता है बाहर
दक्षिण अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (World Test Championship 2025) का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 11 से 15 जून तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lord's) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. डब्लूटीसी के फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी टीम का एलान कर दिया हैं. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) करते नजर आएंगे. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Nicholas Pooran Announces Retirement From International Cricket: महज 29 की उम्र में निकोलस पूरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

फाइनल मुकाबले का सभी फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है. दोनों टीमों के पास घातक गेंदबाजी अटैक मौजूद है, जो इंग्लैंड के कंडीशन में काफी घातक साबित हो सकते है. ऑस्ट्रेलिया के पास पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोस हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड जैसे घातक तेज गेंदबाज मौजूद हैं. दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम में लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा और डेन पैटरसन शामिल हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है. डब्लूटीसी के तीसरे सीजन में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 7 मुकाबले जीतकर 69.44 पर्सेंटेज पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल किया था. फाइनल मुकाबले से पहले अपनी तैयारियों को धार देने के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम अरुंडेल में जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर फंसा है पेंच

फिलहाल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की चैंपियन​ ऑस्ट्रेलिया ही है. साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब क्या ऑस्ट्रेलिया की टीम इस खिताब को अपने पास ही रखेगी या फिर साउथ अफ्रीका के रूप में हमे नया चैंपियन मिलेगा. चलिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते है.

उस्मान ख्वाजा के साथ सैम कोंस्टास करेंगे पारी का आगाज

ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल मुकाबले में उस्मान ख्वाजा और सैम कोंस्टास से पारी का आगाज करवा सकती हैं. वैसे ऑस्ट्रेलिया के पास सैम कोंस्टास और मार्नस लाबुशेन दो विकल्प हैं. लेकिन कैमरून ग्रीन की भी अब वापसी हो चुकी है और इस बात की पूरी संभावना है कि वे तीसरे नंबर पर खेलते हुए दिखाई देंगे. लेकिन वे इस मुकाबले में गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं. ऐसे में टीम के पास गेंदबाजों का अभाव सा होता हुआ दिख रहा है.

स्टीव स्मिथ फिर से करेंगे नंबर चार पर बल्लेबाजी

इसके बाद नंबर चार पर ​स्टीव स्मिथ की जगह करीब करीब पक्की है. कैमरून ग्रीन अगर गेंदबाजी नहीं करेंगे तो ऑस्ट्रेलिया को ब्यू वेबस्टर के रूप में एक ऐसे खिलाड़ी को खिलाना होगा, जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सके.

मार्नस लाबुशेन का फार्म गायब

इस वक्त मार्नस लाबुशेन फार्म में भी नहीं हैं. मार्नस लाबुशेन ने अपनी पिछली 29 टेस्ट पारियों में से एक भी शतक नहीं लगाया है. वहीं मिडिल आर्डर में रन बनाने की जिम्मेदारी ट्रेविस हेड निभाएंगे, जो कभी भी मैच का नक्श बदलने की क्षमता रखते हैं. बाकी गेंदबाजी में ज्यादा माथापच्ची नहीं है और ये करीब करीब तय है.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास/मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).