AUS vs PAK, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिया 368 रनों का विशाल लक्ष्य, डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श ने खेली शतकीय पारी; शाहीन अफरीदी ने झटके 5 विकेट

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (163) के तूफानी शतक और उनकी मिशेल मार्श (121) के साथ 259 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में शुक्रवार को 50 ओवर में नौ विकेट पर 367 रन का मजबूत स्कोर बना लिया,

मिशेल मार्श और डेविड वॉर्नर (Photo Credits: Twitter)

बेंगलुरु:  सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (163) के तूफानी शतक और उनकी मिशेल मार्श (121) के साथ 259 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में शुक्रवार को 50 ओवर में नौ विकेट पर 367 रन का मजबूत स्कोर बना लिया.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया लेकिन वार्नर और मार्श ने 33.5 ओवर में 259 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण का धुंआ निकाल दिया. हालांकि पाकिस्तान ने डेथ ओवरों में शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 400 तक नहीं पहुंचने दिया. AUS vs PAK, World Cup 2023 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 368 रनों का विशाल लक्ष्य, डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श ने गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

मार्श ने 108 गेंदों पर 10 चौकों और नौ छक्कों की मदद से 121 रन ठोके जबकि वार्नर ने 124 गेंदों पर 163 रन में 14 चौके और नौ छक्के लगाए.

शाहीन शाह आफरीदी ने मार्श को 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया और फिर अगली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया. स्टीव स्मिथ सात रन बनाकर टीम के 284 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. वार्नर 325 के स्कोर पर हारिस रउफ का शिकार बने. वार्नर का यह 21वां वनडे शतक था.

मार्कस स्टोइनिस 21 रन बनाकर शाहीन आफरीदी का तीसरा शिकार बने. पाकिस्तान ने डेथ ओवरों में अच्छी वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 400 तक पहुंचने से रोका. ओपनरों के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज तेज गति से रन बटोरने की कोशिश में अपने विकेट गंवाते चले गए.

शाहीन ने पारी के आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे किये. उन्होंने 54 रन पर पांच विकेट और हारिस रउफ ने 83 रन पर तीन विकेट लिए.

Share Now

Tags

Abdullah Shafiq Adam Zampa Australia Australia and Pakistan Australia vs Pakistan Babar Azam cricket australia David Warner Glenn Maxwell Hasan Ali ICC ICC Cricket World Cup ICC Cricket World Cup 2023 Iftikhar Ahmed Imam ul Haq Josh Hazlewood Josh Inglis Marcus Stoinis Marnus Labuschagne Mitchell Marsh Mitchell Starc Mohammad Nawaz Mohammad Rizwan ODI World Cup odi world cup 2023 Pakistan Pat Cummins PCB Saud Shakeel Shadab Khan Shaheen Afridi Steve Smith Usama Mir World Cup world cup 2023 अब्दुल्ला शफीक आईसीसी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर में नेपाल शेड्यूल इफ्तिखार अहमद इमाम उल हक उसामा मीर एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ग्लेन मैक्सवेल जोश इंग्लिस जोश हेजलवुड डेविड वॉर्नर पाकिस्तान पीसीबी पैट कमिंस बाबर आजम मार्कस स्टोइनिस मार्नस लाबुशेन मिशेल मार्श मिशेल स्टार्क मोहम्मद नवाज मोहम्मद रिजवान वनडे वर्ल्ड कप वनडे वर्ल्ड कप 2023 वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप 2023 शादाब खान शाहीन अफरीदी सऊद शकील स्टीव स्मिथ हसन अली

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें