AUS vs NZ Final, ICC T20 WC 2021: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने फाइनल मुकाबले को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, इस टीम को बताया विजेता

इस बार नया चैंपियन मिलेगा. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. इस टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है.

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup) का फाइनल ऑस्ट्रेलिया (Australia) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपने पहले टाइटल पर कब्ज़ा करने के लिए मैदान में उतरेंगी. इस टूर्नामेंट की शुरुआत में न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को इस खिताब का प्रबल दावेदार नहीं माना जा रहा था. इस बीच बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने फाइनल मुकाबले से पहले बड़ी भविष्यवाणी की हैं. NZ vs AUS, ICC T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न ने की बड़ी भविष्यवाणी, इस टीम को बताया टी20 वर्ल्ड कप का विजेता

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस वर्ल्ड कप का विजेता न्यूजीलैंड को बताया हैं. दादा ने न्यूजीलैंड पर अपना दांव लगाया है. सौरव गांगुली ने कहा कि मझे लगता है कि ये न्यूजीलैंड का समय है. क्रिकेट के मामले में ऑस्ट्रेलिया काफी बेहतरीन रहा है लेकिन न्यूजीलैंड के पास ज्यादा योग्यता है, जो हमें टीवी पर दिखाई देता है. हाल ही में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया है. न्यूजीलैंड के पास टैलेंट काफी ज्यादा है.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं. जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 9 मुकाबले जीते हैं. वहीं न्यूजीलैंड की महज 5 मैच जीत सकी है. ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इस बार नया चैंपियन मिलेगा. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. इस टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है.

इस टूर्नामेंट में इन दोनों ही टीमों ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाते हुए फाइनल में जगह बना ली है. पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तानी को रौंदा. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अबतक सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया हैं. साल 2016 में धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम 8 रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज की थी.

Share Now

Tags

Aaron Finch Adam Milne Adam Zampa AUS vs NZ Australia vs New Zealand Daryl Mitchell David Warner Glenn Maxwell Glenn Phillips ICC T20 World Cup Final ICC T20 World Cup Final 2021 Ish Sodhi James Neesham Josh Hazlewood Kane Williamson Marcus Stoinis Martin Guptill Matthew Wade Mitchell Marsh Mitchell Santner Mitchell Starc New Zealand vs Australia NZ vs AUS Pat Cummins Steve Smith T20 World Cup Final T20 World Cup Final 2021 Tim Seifert Tim Southee Trent Boult आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल 2021 आरोन फिंच ईश सोढ़ी एडम जम्पा एडम मिल्ने ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड केन विलियमसन ग्लेन फिलिप्स ग्लेन मैक्सवेल जेम्स नीशम जोश हेजलवुड टिम साउदी टिम सीफर्ट टी20 विश्व कप फाइनल टी20 विश्व कप फाइनल 2021 ट्रेंट बोल्ट डेरिल मिचेल डेविड वॉर्नर न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस मार्कस स्टोइनिस मार्टिन गप्टिल मिचेल मार्श मिचेल सेंटनर मिचेल स्टार्क मैथ्यू वेड स्टीव स्मिथ

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL Orange Cap Record: आईपीएल इतिहास में किस बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप पर किया सबसे ज्यादा बार कब्जा? विराट कोहली भी लिस्ट में शामिल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

Fastest Fifty Record In IPL History: आईपीएल इतिहास में इस बल्लेबाज ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक, टॉप-5 की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल