AUS vs ENG 5th Test Day 1: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 241/6, ट्रेविस हेड ने जड़ा शतक

हेड के आने से पहले मेजबान टीम मुश्किल में थी. हालांकि, मार्नस लाबुस्चागने (44) रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद, हेड ने अगली 43 गेंदों में 53 रन जोड़कर इंग्लैंड पर जल्दी से दबाव बनाना शुरू कर दिया. इसके बाद, ग्रीन और हेड ने ऑस्ट्रेलिया को बिना किसी नुकसान के साथ रन जोड़ते चले गए.

ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter/ICC)

होबार्ट: ट्रेविस हेड (Travis Head) (101) के शानदार शतक और कैमरन ग्रीन (Cameron Green) (74) के अर्धशतक की वजह से ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने शुक्रवार को यहां होबार्ट (Hobart ) में पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट (Ashes Test) के पहले दिन बारिश से प्रभावित मैच में इंग्लैंड (England) के खिलाफ 241/6 रन बना लिए हैं. हेड और ग्रीन के बीच 121 रनों की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को होबार्ट में डे-नाइट टेस्ट (Day-Night Test) के पहले दिन ही मुश्किल शुरुआत से उबरने में मदद की. AUS vs ENG 4th Test Day3: तीसरे दिन का खेल खत्म, जॉनी बेयरस्टो के शतक के बावजूद इंग्लैंड मुश्किल में

डेविड वार्नर (0), उस्मान ख्वाजा (6) और स्टीव स्मिथ (0) के आउट होने के साथ पहले घंटे में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 12 रन था. इस दौरान ओली रॉबिन्सन के खाते में दो और ब्रॉड के खाते में एक विकेट था.

हेड के आने से पहले मेजबान टीम मुश्किल में थी. हालांकि, मार्नस लाबुस्चागने (44) रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद, हेड ने अगली 43 गेंदों में 53 रन जोड़कर इंग्लैंड पर जल्दी से दबाव बनाना शुरू कर दिया. इसके बाद, ग्रीन और हेड ने ऑस्ट्रेलिया को बिना किसी नुकसान के साथ रन जोड़ते चले गए.

दोनों ने स्कोरबोर्ड चलाना जारी रखा. हेड पूरी तरह से नियंत्रण में थे और उन्होंने इस दौरान 54 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद, दोनों ने मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई और इस बीच 100 से अधिक रनों की साझेदारी भी कर ली. ग्रीन ने इसके तुरंत बाद अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

चाय के समय तक हेड के आउट होने के बावजूद, ऑस्ट्रेलिया बेहतर स्थिति में पहुंच गया था. ब्रेक के बाद, मार्क वुड की गेंद पर ग्रीन 74 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद, बारिश ने खेल को बाधित कर दिया, जिससे एलेक्स कैरी और मिशेल स्टार्क नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं.

संक्षिप्त स्कोर :

ऑस्ट्रेलिया 59.3 ओवरो में 241/6 (ट्रेविस हेड 101, कैमरून ग्रीन 74, स्टुअर्ट ब्रॉड 2-48).

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\