AUS vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद अर्धशतकीय पारी के लिए डेविड वार्नर को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के चौथे मुकाबले में ब्रिस्टल (Bristol) के ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (Bristol County Ground) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को 91 गेंद और सात विकेट शेष रहते ही मात दे दिया. ऑस्ट्रेलिया के इस शानदार जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

डेविड वॉर्नर (Photo Credit- File Photo)

AUS vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के चौथे मुकाबले में ब्रिस्टल (Bristol) के ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (Bristol County Ground) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को 91 गेंद और सात विकेट शेष रहते ही मात दे दिया. ऑस्ट्रेलिया के इस शानदार जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

बता दें कि आज डेविड वार्नर (David Warner) ने पारी की शुरुआत करते हुए 114 गेदों में आठ चौके की मदद से 89 रनों की शानदार पारी खेली. वार्नर ने इसके अलावा कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 16.1 ओवर में 96 रनों रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की.

यह भी पढ़ें- AUS vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: एरॉन फिंच और डेविड वार्नर के शानदार अर्धशतक के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

इससे पहले आज अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नैब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. अफगानिस्तान की टीम ने 38.2 ओवरों में अपना पूरा विकेट खोते हुए ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा था.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन विकेट के नुकसान पर 34.5 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एरॉन फिंच ने 66, डेविड वार्नर ने नाबाद 89, उस्मान ख्वाजा ने 15, स्टीवन स्मिथ ने 18 और ग्लैन मैक्सवेल ने नाबाद 04 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- AUS vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: अफगानिस्तान के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, ऑस्ट्रेलिया को दिया 208 रनों का लक्ष्य

अफगानिस्तान (Afghanistan) के लिए मुजीर उर रहमान, राशिद खान और कप्तान गुलबदीन नैब ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल