AUS vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: हार के बाद कप्तान गुलबदिन नैब ने कहा- चैम्पियनों के खिलाफ अच्छी शुरुआत जरूरी नहीं कर पाए

आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले ही मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट से हार झेलने वाली अफगानिस्तान टीम के कप्तान गुलबदिन नैब का मानना है कि चैम्पियन टीम के खिलाफ जिस तरह की शुरुआत होनी चाहिए थी, उनकी टीम वैसी शुरुआत नहीं कर सकी।

गुलबदिन नैब (Photo Credits: Getty Images)

AUS vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले ही मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट से हार झेलने वाली अफगानिस्तान टीम के कप्तान गुलबदिन नैब का मानना है कि चैम्पियन टीम के खिलाफ जिस तरह की शुरुआत होनी चाहिए थी, उनकी टीम वैसी शुरुआत नहीं कर सकी। अफगानी टीम ने पहले खेलते हुए 38.2 ओवर में 207 रन बनाए। जबाव में कंगारुओं ने तीन विकेट गंवाते हुए 34.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। इस मैच में दोनों अफगान सलामी बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए थे।

नैब ने मैच के बाद कहा, "ये चैम्पियन हैं। इनके खिलाफ आप गलतियां नहीं कर सकते। चूंकी हमें इस मैच में अच्छी शुरुआत नही मिली, हम चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं खड़ा कर सके। हमारे कुछ बल्लेबाजों ने स्थिति सुधारने की कोशिश की लेकिन आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने उन्हें खूब परेशान किया।"

यह भी पढ़ें- AUS vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद डेविड वार्नर ने दिया दिल को छू देने वाला बयान

नैब ने कहा कि आने वाले मैचों में वह स्पिनरों को मदद पहुंचाने वाली विकेट की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारे तेज गेंदबाज हामिद हसन ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन चूंकी स्पिनर हमारी ताकत रहे हैं, लिहाजा मैं आने वाले मैचों में स्पिनरों की मददगार विकेट की उम्मीद कर रहा हूं।"

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड