Tarot Reader Aditi Dua Prediction On Team India: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) के लिए साल 2025 मिला जुला रहा हैं. इस साल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने में असफल रहने के बाद टीम इंडिया को शुभमन गिल (Shubman Gill) के रूप में एक युवा कप्तान मिला. इस साल टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, वहीं सीमित ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया ने नई ऊंचाइयों को छुआ. अब आने वाला साल यानी 2026 कैसा रहेगा यह देखने वाली बात हैं. यह भी पढ़ें: Astrologer Aditi Dua Prediction On IND vs PAK Match: सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान को एक बार फिर धूल चटकाएगी टीम इंडिया? महामुकाबले में कौनसे खिलाड़ी मचा सकते हैं कोहराम, मैच से पहले जानें टैरो रीडर अदिति दुआ की प्रेडिक्शन (Watch Video)
अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता हैं कि क्या डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया 2026 में होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को बचा पाएगी या नहीं? चलिए इसको लेकर लेटेस्टली की टीम ने मसहूर सेलेब्रिटी एस्ट्रोलोजर और टैरो रीडर अदिति दुआ से बात की हैं. अदिति दुआ ने टीम इंडिया के लिए आने साल कैसा रहेगा इसको को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की हैं.
साल 2026 में टीम इंडिया का ओवरआल प्रदर्शन कैसा रहेगा?
अदिति दुआ के मुताबिक, साल 2025 मंगल का साल था, जो खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ. साल 2025 ना सिर्फ क्रिकेट बल्कि अलग-अलग खेल के लिए अच्छा था. जब सूर्य का साल लगता हैं और सूर्य की हम बात करें तो एस्ट्रोलॉजी के हिसाब से आने वाले मई महीने तक टीम इंडिया का ही बोलबाला देखने को मिल सकता हैं. आने वाला सात 70% पॉजिटिव साबित होगा और 30 % चैलेंजेस लेकर आएगा. टीम में बहुत ज्यादा डिसिप्लीन देखने को मिल सकता हैं. आने वाले साल में टीम इंडिया में नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं. जून के बाद टीम इंडिया में अनप्रेडिक्टेबल ब्रेकआउट देखने को मिल सकता हैं. आने वाले साल में टीम इंडिया में इंजरी ज्यादा हो सकती हैं. इस साल जसप्रीत बुमराह के लिए अच्छा साबित हो सकता हैं. साल के अंत में कुछ बैड न्यूज़ भी सुनने को मिल सकता हैं.
क्या टेस्ट क्रिकेट में साल 2026 में टीम इंडिया कमबैक कर पाएगी और WTC के फाइनल में अपनी जगह बना पाएगी?
साल 2026 में टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी कर सकती हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद नए चेहरे अच्छा प्रदर्शन करेंगे. अदिति दुआ के मुताबिक, टीम इंडिया साल 2027 में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बना सकती हैं. 80% चांस हैं कि टीम इंडिया जीत सकती हैं.
आने वाला साल टीम इंडिया के लिए कैसा होगा? क्या टी20 वर्ल्ड कप का खिताब टीम इंडिया जीत पाएगी? क्या #RohitSharma और #ViratKohli 2026 में रिटायर्मेंट लेंगे? इन सब सवालों का जवाब मशहूर सेलिब्रिटी टरो रीडर @aditiduatarot ने दिया हैं. #AditiDua #TeamIndia #VHThttps://t.co/Ar2sZseqKA pic.twitter.com/5ZR8fjOavN
— Siddharth Raghuvanshi (@sidisingh73) December 26, 2025
क्या 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचा पाएगी? या कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड चैंपियन?
डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया 2026 में होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को बचा पाएगी या नहीं? इसको लेकर लेटेस्टली की टीम ने मसहूर सेलेब्रिटी एस्ट्रोलोजर और टैरो रीडर अदिति दुआ ने बड़ी भविष्यवाणी की हैं. अदिति दुआ ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उनकी कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल में जा सकती हैं. लेकिन टीम इंडिया शायद टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को बचा ना पाए. इस बार ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड ये ख़िताब जीत सकती हैं.
रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए आने वाला साल कैसा होगा?
रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर अदिति दुआ ने बताया कि साल 2026 में रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा 2027 में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा क्रिकेट से पूरी तरह रिटायरमेंट ले सकते हैं. वर्ल्ड कप 2027 रोहित शर्मा का लास्ट मैच हो सकता हैं. वहीं, विराट कोहली भी वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. अगर विराट कोहली की हेल्थ सही रही तो वो जरूर देखते नजर आएंगे. विराट कोहली आगे भी आईपीएल में खेलते नजर आएंगे.












QuickLY