Asian Games 2026 Final: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-श्रीलंका फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें एशियन गेम्स का नियम

फाइनल से पहले 22 सितंबर को ही पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरे स्थान का मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले की विजेता टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतेगी, जबकि हारने वाली टीम बिना पदक के घर लौटेगी.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Asian Games 2026 Final Rules: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब 22 सितंबर को टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से होगा. दोनों टीमें कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निश्शिन (जापान) में गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी. हालांकि, फाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है, तो गोल्ड मेडल किस टीम को मिलेगा? आइए जानते हैं एशियन गेम्स का नियम. India vs West Indies ODI Series 2026 Full Schedule: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी

अगर फाइनल रद्द हुआ तो किसे मिलेगा गोल्ड?

एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. यानी यदि 22 सितंबर को लगातार बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता या एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती, तो विजेता का फैसला आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा.

इस स्थिति में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा, जबकि श्रीलंका को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ेगा. इसकी वजह यह है कि आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में भारत, श्रीलंका से ऊपर है.

आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में भारत का पलड़ा भारी

मौजूदा आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में भारत 12,667 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है. वहीं श्रीलंका 10,488 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. इसी कारण यदि फाइनल बिना किसी नतीजे के समाप्त होता है, तो बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया जाएगा.

सेमीफाइनल में भी लागू हुआ था यही नियम

एशियन गेम्स 2026 में यह नियम पहले भी देखने को मिला था. क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश और चीन के बीच मुकाबला बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था. ऐसे में बेहतर आईसीसी रैंकिंग होने की वजह से बांग्लादेश को सेमीफाइनल का टिकट मिला था.

22 सितंबर को होगा गोल्ड मेडल मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच महिला क्रिकेट का फाइनल 22 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निश्शिन (जापान) में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. विजेता टीम गोल्ड मेडल अपने नाम करेगी, जबकि उपविजेता को सिल्वर मेडल मिलेगा.

ब्रॉन्ज मेडल के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश की टक्कर

फाइनल से पहले 22 सितंबर को ही पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरे स्थान का मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले की विजेता टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतेगी, जबकि हारने वाली टीम बिना पदक के घर लौटेगी.

Share Now