Asia Cup 2025 Host: इस बार कौनसा देश कर रहा हैं एशिया कप की मेजबानी? जानें भारत में कितनी बार हुआ हैं इस टूर्नामेंट का आयोजन

इस बार एशिया कप में कुल आठ टीमें नजर आएंगी. पहले ग्रुप स्टेज के मुकाबले होंगे. इन आठ टीमों को चार-चार की टीमों में दो ग्रुप में बांटा गया है. हर टीम अपने ग्रुप की सभी टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी, इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप दो-दो टीमें सुपर 4 में क्वालीफाई करेंगी और बाकी की टीमों का सफर खत्म हो जाएगा.

एशिया कप 2025 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

T20 Asia Cup 2025: एशिया कप (Asia Cup) का 17वां सीजन सितंबर 2025 में खेला जाएगा और इस बार मेज़बानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया हैं. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने 2023 में खेले गए पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Sri Lanka National Cricket Team) को हराकर खिताब अपने नाम किया था . बता दें कि 2023 का टूर्नामेंट वनडे (50 ओवर) फॉर्मेट में खेला गया था, जबकि 2025 का सीजन टी20 फॉरमेट में होगा. इससे पहले 2022 में खेला गया टी20 एशिया कप श्रीलंका ने पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Pakistan National Cricket Team) को हराकर जीता था. इस बार एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो कि पहले के छह की तुलना में दो अधिक हैं. इससे उभरती हुई क्रिकेट टीमें एक बड़ा मंच पाने में सफल होंगी. यह भी पढ़ें:

9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच आबू धाबी (Abu Dhabi) और दुबई (Dubai) में खेला जाएगा. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा. यह तीसरी बार है, जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा. एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है. वहीं शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया हैं.

इस बार एशिया कप में कुल आठ टीमें नजर आएंगी. पहले ग्रुप स्टेज के मुकाबले होंगे. इन आठ टीमों को चार-चार की टीमों में दो ग्रुप में बांटा गया है. हर टीम अपने ग्रुप की सभी टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी, इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप दो-दो टीमें सुपर 4 में क्वालीफाई करेंगी और बाकी की टीमों का सफर खत्म हो जाएगा.

सुपर 4 में पहुंचने वाली सभी टीमें अन्य तीन टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी. इसके बाद टॉप दो टीमों के बीच 28 सितंबर को दुबई में खिताबी भिड़ंत होगी. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. अब तक टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा आठ बार एशिया कप का खिताब जीता है. यहां जानिए अब तक भारत ने कितनी बार एशिया कप की मेजबानी की है और इस बार कौन टूर्नामेंट का होस्ट है?

किस देश के पास एशिया कप 2025 की मेजबानी?

एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप 2025 के होस्टिंग राइट्स बीसीसीआई को दिए थे. टूर्नामेंट की मेजबानी भारत करने वाला था, लेकिन पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के चलते एशिया कप के मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाएंगे. मैचों के लिए अबू धाबी और दुबई मैदान का चयन हुआ है. हालांकि होस्टिंग राइट्स अब भी बीसीसीआई के पास हैं. बीसीसीआई ने पाकिस्तान की वजह से एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने के लिए हामी भरी थी.

भारत में इतनी बार हुआ एशिया कप

एशिया कप का आगाज साल 1984 में हुआ था. अब तक कुल 16 बार एशिया कप खेला गया है. इस दौरान टीम ने आठ बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. वहीं, यह जानकर हैरानी होगी कि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में भारत महज एक बार होस्ट बना है. भारत ने 1990-91 एशिया कप टूर्नामेंट की मेजबानी की थी और उस साल ट्रॉफी भी जीती थी.

अब तक टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा आठ बार एशिया कप जीता है. टीम इंडिया की ये जीत साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में दर्ज हुई हैं. फिलहाल टीम इंडिया एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन भी है और इस बार टीम इंडिया अपने नौवें खिताब के लिए मैदान में उतरेगी.

नोट: एशिया कप 2025 के सभी मुकाबलों का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी