IND vs PAK Asia Cup 2022: बाबर आजम से बोले रोहित शर्मा, 'भाई, शादी कर लो', VIDEO में देखें क्या बोले पाक कप्तान
बाबर और रोहित के बीच बातचीत का वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया था. भारतीय कप्तान को बाबर आजम से कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए.
दुबई, 27 अगस्त: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को रविवार को यहां शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के मेगा मुकाबले से पहले शनिवार को खुलकर बातचीत करते देखा गया. दोनों टीमों के ट्रेनिंग सेशन के दौरान दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को चिट-चैट करने का मौका मिला.
बाबर और रोहित के बीच बातचीत का वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया था. भारतीय कप्तान को बाबर आजम से कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए. रोहित शर्मा ने कहा, 'भाई, शादी कर लो', जिस पर बाबर जवाब देता है 'अभी नहीं.'
©️ meets ©️#AsiaCup2022 pic.twitter.com/OgnJZpM9B1
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 27, 2022
रविवार को दोनों टीमों के बीच मुकाबला पिछले साल टी20 वल्र्ड कप के बाद उनकी पहली मुलाकात होगी. बाबर आजम की अगुआई वाली टीम ने पिछले साल उसी स्थान पर दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 10 विकेट से मैच को जीत लिया था. यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी क्योंकि उन्होंने विश्व कप मैच में मेन इन ब्लू पर अपनी पहली जीत का दावा किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2022 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

