एशिया कप: के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति ने अगले माह बांग्लादेश में होने वाले एशिया कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी

बीसीसीआई (File Photo)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति ने अगले माह बांग्लादेश में होने वाले एशिया कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 29 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए जूनियर चयन समिति ने यहां अपनी बैठक में टीम का चयन किया.

पवन शाह को इस टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि अनुज रावत और प्रब सिमरन सिंह के रूप में टीम में दो-दो विकेटकीपर होंगे। चयनकर्ताओं ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल नहीं किया है। वह श्रीलंका दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा थे.

चयनकर्ताओं ने एशिया कप के अलावा लखनऊ में 12 सितंबर से शुरू होने वाली चतुष्कोणीय वनडे सीरीज के लिए भी इंडिया-ए और इंडिया-बी टीम का चयन किया है. अर्जुन तेंदुलकर चतुष्कोणीय सीरीज के लिए भी टीम में जगह बनाने में विफल रहे हैं.

इंडिया-ए 12 सितंबर को अफगानिस्तान-ए के साथ पहला मैच खेलेगी। इसी दिन इंडिया-बी का सामना नेपाल अंडर-19 टीम से होगा। 14 सितंबर को इंडिया-ए नेपाल और इंडिया-बी अफगानिस्तान से भिड़ेगी.

एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम :- पवन शाह (कप्तान), देवदत्त पडिकल, यश्वस्वी जयसवाल, अनुज रावत (विकेटकीपर), यश राठौड़, आयुष बदौनी, नेहाल वधेड़ा, प्रब सिमरन सिंह (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, अजय देव गौड़, यातिन मांगवानी, मोहित जांगड़ा, समीर चौधरी, राजेश मोहंती.

चतुष्कोणीय सीरीज के लिए इंडिया अंडर-19-ए :- पवन शाह (कप्तान), देवदत्त पडिकल, यश्वस्वी जयसवाल, अनुज रावत (विकेटकीपर), प्रब सिमरन सिंह (विकेटकीपर), यश राठौड़, अयुष बदौनी, नेहाल वधेड़ा, सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, अजय देव गौड़, यातिन मांगवानी, मोहित जांगड़ा, समीर चौधरी, राजेश मोहंती.

इंडिया अंडर-19-बी :- वेदांत मुरकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), ठाकुर तिलक वर्मा, कामरान इकबाल, वामसी कृष्णा, प्रदोष रंजन पॉल, रिषभ चौहान, सिद्धांत राणा, सयन कुमार विश्वास (विकेटकीपर), शुभंग हेगडे, रिज्वी समीर, पंकज यादव, आकाश सिंह, अशोक संधु, अयुष सिंह, नीतीश रेड्डी, साबिर खान, साहिल राज, राजवर्धन हेंगेड़कर.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी