हार्दिक पंड्या को लगी पीठ में चोट, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर लाया गया
भारतीय आलराउंडर हार्दिक पंड्या को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप ग्रुप चरण के मैच के दौरान मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा. लगता है कि उनकी पीठ में चोट लगी है.
दुबई: भारतीय आलराउंडर हार्दिक पंड्या को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप ग्रुप चरण के मैच के दौरान मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा. लगता है कि उनकी पीठ में चोट लगी है. यह घटना पाकिस्तानी पारी के 18वें ओवर में घटी जब यह आलराउंडर अपना पांचवां ओवर कर रहा था.
पंड्या को अपनी पांचवीं गेंद करने के बाद पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ और वह ज्यादा दर्द होने पर मैदान पर लेट गये. इसके बाद वह उठ नहीं पाये और उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिये स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा.