एशिया कप 2018: हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर हुए बाहर, इन खिलाडियों को मिला मौका

शुक्रवार 21 सितम्बर को भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाना हैं. बांग्लादेश की टीम मौजूदा समय में अच्छा क्रिकेट खेल रही हैं. उन्हें हराने के लिए रोहित शर्मा को बेहद सावधानी से टीम का चुनाव करना होगा.

अक्षर पटेल (photo: Getty)

पाकिस्तान से मिली जीत के बाद टीम इंडिया ने एशिया कप की अपनी टीम में 3 बडे बदलाव किए हैं. टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर , रविन्द्र जडेजा और सिद्धार्थ कॉल को दुबई भेजा है. शुक्रवार को टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश से होगा. बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे. उनकी जगह दीपक चाहर को दुबई भेजा गया है. इसके आलावा अक्षर के अंगूठे में चोट की खबर भी आ रही हैं.

शुक्रवार 21 सितम्बर को भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाना हैं. बांग्लादेश की टीम मौजूदा समय में अच्छा क्रिकेट खेल रही हैं. उन्हें हराने के लिए रोहित शर्मा को बेहद सावधानी से टीम का चुनाव करना होगा.

बीसीसीआई ने कहा, "हांगकांग के खिलाफ खेले गए पहले मैच के दौरान शार्दुल को राइट हिप में चोट लगी. इस कारण वह भी एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। उनके स्थान पर सिद्धार्थ को टीम में शामिल किया गया है."बोर्ड ने कहा कि एशिया कप के बाकी बचे टूर्नामेंट के लिए हार्दिक के स्थान पर दीपक और अक्षर के स्थान पर जडेजा टीम में शामिल होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान, महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड