Ashes 2023: "दूसरी पारी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी का रुख देखने को उत्सुक हैं" रिकी पोंटिंग का बयान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि शनिवार को ओवल में पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में कैसा खेलेगा. इंग्लैंड के 283 रन के जवाब में मेहमान टीम 295 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से 12 रन से पिछड़ने के साथ करेगा

Ricky Ponting ( Photo Credit: Twitter)

लंदन, 29 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि शनिवार को ओवल में पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में कैसा खेलेगा. इंग्लैंड के 283 रन के जवाब में मेहमान टीम 295 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से 12 रन से पिछड़ने के साथ करेगा. यह भी पढ़ें: Ravindra Jadeja Milestone: गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी कोहराम मचा रहे रविंद्र जडेजा, इस मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को छोड़ा पीछे; देखें आकंड़ें

पोंटिंग ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि इंग्लैंड कितनी कड़ी मेहनत करता है. वे एजबस्टन में खेल को जल्दी सेट करने की कोशिश में आउट हो गए. क्या वे बार ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती देंगे या फिर वही गलती दोहराएंगे जो हमने यहां पहले दिन देखा था इस बार वो अधिक सतर्क रहेंगे ? क्या इसमें आउट-एंड-आउट बेजबॉल और पारंपरिक क्रिकेट का मिश्रण होगा?''

दूसरी ओर, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर ने कहा कि वह उन परिस्थितियों का सम्मान करते हुए इंग्लैंड को तीसरे दिन स्मार्ट तरीके से खेलते हुए देखना चाहते हैं, जहां उन्हें शुरू से ही आक्रमण करने की आवश्यकता नहीं होगी. वहीं भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को लगता है कि इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के सामने कम से कम 350 रनों का लक्ष्य रखना चाहिए, जिससे उनकी टीम के गेंदबाजों को भी थोड़ा समय मिलेगा.

इंग्लैंड की बल्लेबाजी चाहे कितनी भी आक्रामक हो लेकिन उन्हें कम से कम 80 - 85 ओवर बल्लेबाजी करनी चाहिए. वो भी अपने फायदे के लिए ताकि वे 350 का स्कोर बना सकें, साथ ही इसलिए भी की उनके गेंदबाजों को थोड़ा आराम मिल सके.

पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड पर बड़ी बढ़त नहीं बना पाने पर भी निराशा व्यक्त की. स्टीव स्मिथ ने 123 गेंदों में 71 रन बनाए और उस्मान ख्वाजा (47), कमिंस (36) और मर्फी (34) ने उनका समर्थन किया.

पोंटिंग ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया निराश होगा. स्मिथ ने इस बारे में बात की कि विकेट कितना अच्छा था. स्विंग थी लेकिन यह इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलने का हिस्सा है. इंग्लैंड ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की.''

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े