Ashes 2019: स्मिथ और वेड के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को दिया 398 रन का लक्ष्य

स्टीव स्मिथ (142) और मैथ्यू वेड (110) के शानदार शतकों की मदद से आस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को सात विकेट पर 487 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 398 रनों का लक्ष्य रख दिया.

जो रूट और टिम पेन (Photo Credits: Getty Images)

Ashes 2019: स्टीव स्मिथ (Steve Smith) (142) और मैथ्यू वेड (110) के शानदार शतकों की मदद से आस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को सात विकेट पर 487 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 398 रनों का लक्ष्य रख दिया. इंग्लैंड ने इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं. स्टंप्स के समय रोरी बर्न्‍स सात और जैसन रॉय छह रन पर नाबाद हैं. इंग्लैंड को अभी मैच जीतने के लिए 385 रन और बनाने हैं जबकि उसके पूरे 10 विकेट सुरक्षित हैं.

आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 284 रनों का स्कोर बनाया था. वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 374 रन बनाए थे. इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने लंच के बाद चार विकेट पर 231 रन से आगे खेलना शुरू किया. स्मिथ ने 98 और वेड अपनी पारी को 15 रन से आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की. स्मिथ ने अपने करियर का 25वां शतक पूरा किया. स्मिथ ने सबसे कम पारियों में 25 टेस्ट शतक लगाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा.

यह भी पढ़ें- Ashes 2019: स्मिथ ने कोहली को पछाड़ा, बनें सबसे तेज 25 टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज

स्मिथ ने 119 पारियों में अपने करियर का 25वां टेस्ट शतक लगाया, जबकि कोहली ने 127 पारियों में यह कीर्तिमान स्थापित किया था. सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने सबसे कम 68 पारियों में 25 टेस्ट शतक लगाया था. स्मिथ टीम के 331 के स्कोर पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उन्होंने 207 गेंदों की पारी में 14 चौके लगाए. स्मिथ के आउट होने के बाद वेड ने टिम पैन (34) के साथ छठे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की.

वेड ने इस दौरान अपने करियर का तीसरा शतक जमाया. उन्होंने 143 गेंदों की शतकीय पारी में 17 चौके जड़े. वेड के आउट होने के बाद जेम्स पैटिंसन (नाबाद 47) और पैट कमिंस (नाबाद 26) ने आठवें विकेट के लिए 78 रनों की अविजित साझेदारी करके आस्ट्रेलिया को 450 के पार पहुंचाया. पैटिंसन ने 48 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के जबकि कमिंस ने 33 गेंदों पर दो चौके जड़े. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 51 और उस्मान ख्वाजा ने 40 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने तीन, मोइन अली ने दो और स्टुअर्ट ब्रॉड तथा क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड