Ashes 2019: चौथे एशेज टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड ने इस घातक खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे एशेज टेस्ट के लिए अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए क्रिस वोक्स की जगह क्रेग ओवरटन को टीम में शामिल किया है. जेम्स एंडरसन के पिंडली की चोट के कारण इस मैच से भी बाहर होने के बाद समरसेट के तेज गेंदबाज ओवरटन को टीम में शामिल किया गया. पांच टेस्ट की एशेज श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर चल रही है.

क्रिस वोक्स (Photo Credits: Twitter)

मैनचेस्टर : इंग्लैंड (England) ने आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे एशेज टेस्ट के लिए अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए क्रिस वोक्स (Chris Woakes) की जगह क्रेग ओवरटन (Craig Overton) को टीम में शामिल किया है. इंग्लैंड के शीर्ष तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) के पिंडली की चोट के कारण इस मैच से भी बाहर होने के बाद समरसेट के तेज गेंदबाज ओवरटन को टीम में शामिल किया गया.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने साथ ही मंगलवार को ओल्ड ट्रैफर्ड पर प्रेस कांफ्रेंस में पुष्टि की कि टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में जूझ रहे जेसन राय और चौथे स्थान पर खेलने वाले जो डेनली के बल्लेबाजी क्रम आपस में बदले जाएंगे.

यह भी पढ़ें : एंडरसन ने दिखाया अंपायर के साथ अभद्रता, मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा

पांच टेस्ट की एशेज श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर चल रही है. आस्ट्रेलिया ने एजबस्टन में पहला टेस्ट 251 रन से जीता था जबकि इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में तीसरे टेस्ट में एक विकेट से जीत दर्ज की.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल