VIDEO: 'पहली फुर्सत में निकल': Arshdeep Singh, Harshit Rana और Jitesh Sharma ने पाकिस्तानी स्पिनर Abrar Ahmed को किया ट्रोल, फैन्स ने भी किया सपोर्ट

एशिया कप फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद, मैदान पर एक मजेदार नज़ारा देखने को मिला. टीम इंडिया के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और जितेश शर्मा ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद के विकेट के जश्न का मजाक उड़ाया.

Harshdeep trolling Pakistan's player (_arshdeep.singh__/Instagram)

Shardeep Singh, Harshit Rana and Jitesh Sharma trolled Pakistani spinner Abrar Ahmed: एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final 2025) में भारत की शानदार जीत के बाद, मैदान पर एक मजेदार नजारा देखने को मिला. टीम इंडिया के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और जितेश शर्मा ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को बुरी तरह से ट्रोल किया. तीनों खिलाड़ियों ने हाथों को क्रॉस करके और सिर हिलाकर ‘बाहर निकलो’ कहने वाले इशारे किए. अर्शदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो (Shardeep Singh Instagram Video) शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में संजू सैमसन (Sanju Samson) भी शामिल थे. हालांकि, संजू इस मजाक में शामिल नहीं दिखे.

ये भी पढें: VIDEO: टीम इंडिया ने पाकिस्तानी मोहसिन नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, स्टेज पर ACC चीफ की हुई भारी बेइज्जती

अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और जितेश शर्मा ने पाकिस्तानी स्पिनर का उड़ाया मजाक

हुर्रर्रर्रर्ररा वाला वीडियो भी बनाया

भारत ने जीता नौवां एशिया कप

इस मैच की बात करें तो, भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर (India beat Pakistan) अपना नौवां एशिया कप खिताब जीता. 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय टीम को शुरुआती झटके लगे और 20 रन पर तीन विकेट गिर गए. शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) और फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए Abhishek Sharma, Suryakumar Yadav और Shubman Gill को जल्दी आउट कर दिया.

तिलक वर्मा ने खेली नाबाद 69 रनों की पारी

ऐसी मुश्किल स्थिति में, तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने मोर्चा संभाला और नाबाद 69 रनों की पारी खेली. उनकी दमदार बल्लेबाजी ने भारत को मैच जीतने और श्रृंखला में पाकिस्तान पर अपना दबदबा बनाए रखने में मदद की.

ट्रोलिंग का वीडियो इंटरनेट पर वायरल

मैदान के बाहर ट्रोलिंग और मैदान पर तिलक की शानदार पारी का यह वीडियो, दोनों ने भारत के लिए इस यादगार दिन को और भी खास बना दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी